{"_id":"5c02d94bbdec22415324770f","slug":"181543690571-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक और जूनियर के विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक और जूनियर के विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
प्राथमिक और जूनियर के विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन
शिक्षकों ने शासनादेश की प्रतियां जलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के विलय पर शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि जिले में लगभग 200 प्रधानाध्यापकों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यालयों में शिक्षकों के कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो जाएगा। आरटीई एक्ट के तहत प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या पर जबकि जूनियर में विषय के अनुसार शिक्षक रखे जाते हैं। लेकिन सरकार तुगलकी फरमान जारी करके शिक्षकों को परेशान कर रही है। इस फरमान का पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। इस मौके पर अनिल पाठक, अविनाश दूबे, मनोज उपाध्याय, गौरव चौधरी, अखिलेश यादव, उमाकांत शुक्ला, राजकुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।