फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आबादी की ओर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी

आबादी की ओर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी

Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आबादी की ओर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
आबादी की ओर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी
विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के सिवान में पहुंचा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। सरयू नदी दो दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे 92.860 मीटर पर नदी का जल स्तर स्थिर रहा। अनुमान है कि रात से जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा।
वहीं अपस्ट्रीम में एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि नदी का जलस्तर सोमवार से फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के बांध विहीन क्षेत्रों में नदी के जलस्तर में वृद्धि से कुछ जगहों पर जलभराव की स्थित पैदा हो गई है। बाढ़ का पानी घघौवा पुल से होकर परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। केशवपुर में नदी भीषण कटान कर रही है। यहां हाईवे से नदी की मात्र 200 मीटर दूरी है। नदी की धारा का सीधा दबाव केशवापुर के पास बना हुआ है क्योंकि अयोध्या से चलकर सरयू नदी की धारा यहीं से टकरा कर बस्ती की तरफ घूमती है। अब नदी प्रस्तावित लोलपुर विक्रमजोत बंधे की जमीन को काट रही है। जिससे लोलपुर विक्रमजोत तटबंध के निर्माण पर फिर ग्रहण लग सकता है। गांव के शैलेंद्र कुमार, जगदम्बा, अनिल कुमार, रमेश कुमार, धवन, सियाराम का कहना है कि ऐसे ही नदी कटान करती रही तो हाईवे पर खतरा मंडराने लगेगा। बाघानाला व भरथापुर के पास कटान रोकने का अब तक कोई प्रबंध बाढ़ खंड की ओर से नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को काली मंदिर के पास करीब एक मीटर जमीन देखते ही देखते नदी में मिल गई। कल्यानपुर सड़क से पूरब कटान कर नदी घरों के किनारे पहुंच रही है। पड़ाव, चानपुर, सहजौरा, संदलपुर में भी कटान हो रहा है। केशवचन्द पांडेय, राज बहादुर, जितेंद्र सिंह, फागू, संजय यादव, राम चन्दर, रामसुन्दर, श्री चन्द, प्रदीप शर्मा, बीरे, उमेश पांडेय सहित तमाम ग्रामीणों में कटान रोकने का प्रबंध नहीं होने से नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed