{"_id":"5a4e762c4f1c1b48198b4e18","slug":"181515091500-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों में खुलेंगे प्रेरणा रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों में खुलेंगे प्रेरणा रेस्टोरेंट
basti
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
थाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रेरणा रेस्टोरेंट खोला जाएगा। इसका संचालन मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इस रेस्टोरेंट के खोलने के पीछे सरकार की मंशा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक स्थित को सुदृढ़ करना और उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। इसकी शुरूआत विकास भवन से हो चुकी है।
घूंघट में रहकर गुजर-बसर करने वाली महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) की स्थापना की गई। इस मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है। सरकार समूह की प्रगति के लिए लोन से लेकर उन्हें अनुदान सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। समूह के जरिए कई उत्पाद तैयार हो रहे हैं। इन समूहों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रेरणा नामक रेस्टोरेंट की स्थापना करवाई जा रही है। सदर ब्लॉक के परसा जागीर की 12 से अधिक महिलाओं ने जय मां लक्ष्मी के नाम से स्वयं सहायता समूह का गठन किया और इस समूह की ओर से विकास भवन परिसर में प्रेरणा रेस्टोरेंट पहली जनवरी 2018 को खोला गया। ब्लॉकों में रेस्टोरेंट खुल जाने से लगभग 14 समूह के लगभग 170 महिलाओं को लाभ होगा। उनका जीवन स्तर सुधरेगा।