फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सोता रहा पति,ट्रेन से गिरकर पत्नी की मौत

सोता रहा पति,ट्रेन से गिरकर पत्नी की मौत

Sun, 08 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सोता रहा पति,ट्रेन से गिरकर पत्नी की मौत
सोया रहा पति, पत्नी ट्रेन से गिरी, मौत
विज्ञापन


वाल्टरगंज (बस्ती)।
क्षेत्र के पिपरा जप्ती गांव के पास ट्रेन से गिर कर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रेलकर्मियों के मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। इसी बीच मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शाहिदा खातून पत्नी जफरुद्दीन निवासी भिटिया थाना उस्का सिद्धार्थनगर के रूप में की। मौके पर पहुंचे शाहिदा के भतीजे मुजीबुर्रहमान ने बताया कि उनकी बड़ी मां शाहिदा खातून बड़े पिता जहीरुउद्दीन के साथ अजमेर शरीफ गई थीं। वे अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। भोर में करीब दो से तीन बजे के बीच उन्होंने गलती से एंट्री गेट को बाथरूम का गेट समझकर बाहर पैर बढ़ा दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, साथ निकले जहीरुद्दीन की खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आंख खुली तो उन्हें न पाकर बोगी के लोगों से पूछताछ करने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि वह बाथरूम गई थीं। बाद में रेलवे ट्रैक मैन साजन प्रसाद ने पोल संख्या 578 के बीच महिला का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed