फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हक के लिए ग्राम प्रधान मुखर, ब्लॉकों पर धरना

हक के लिए ग्राम प्रधान मुखर, ब्लॉकों पर धरना

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हक के लिए ग्राम प्रधान मुखर, ब्लॉकों पर धरना
बस्ती। जिले के ग्राम प्रधान 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉक कार्यालयों पर धरना देकर ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लाक सदर से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक परिसर में धरना दिया। धरना में दस सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श के बाद मांग पत्र सदर ब्लाक के अध्यक्ष रामजीत सिंह के नेतृत्व में बीडीओ राजेश कुमार को सौंपा। इस मौके पर भानमती, हरेंद्र यादव, रामतीरथ यादव, सुनील कुमार यादव, अलीमुन, महेंद्र प्रताप चौधरी, सुभाष चंद्र, राजकुमार जायसवाल, सुशीला, कमलेश कुमार यादव, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लॉक पर ग्राम प्रधानों ने ब्लाक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल की अध्यक्षता में धरना दिया। इस मौके पर प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें देश भर में एक समान पंचायती राज व्यवस्था लागू करने, प्रधानों के मानदेय में सम्मान जनक बढ़ोत्तरी करने सहित मांग पत्र बीडीओ मंजू त्रिवेदी को दिया। केदार नाथ मौर्य,अमर नाथ सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार, प्रमिला देवी, महेश कुमार, मीना देवी, जंग बहादुर, राम करन पाण्डेय, राम पुजारी गौड, गंगाराम यादव, भीखू प्रसाद, मोहम्मद हुसैन, सुखई प्रसाद, मणींद्र प्रताप चौधरी, फूलवास, नबीउल्लाह, मुस्तकीम, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में धरना शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्रधानों के अधिकारों का हनन कर रही है। जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। विनोद राजभर ने पंचायती राज व्यवस्था लागू एक समान लागू करने, सभी अधिकार पंचायतों को दिए जाने मांग की। अरुण कुमार शुक्ल, श्रीराम पांडेय, दुर्गेश मणि ने भी संबोधित किया। जगदीश, चंद्रमोहन जायसवाल, गुड्डू, संजय उपाध्याय, विजय प्रकाश, रामशब्द, कमालुद्दीन, मेवालाल, सरोज,चंद्रभान, बीपत, अनिल कुमार पांडेय, सुनील कुमार चौधरी, राम सजीवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानों ने धरना दे बीडीओ राकेश को ज्ञापन दिया। ब्लाक अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी की अगुवाई में जुटे ग्राम प्रधानों ने समस्याओं पर चर्चा की। धरना स्थल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने सभी समस्याओं के निदान की बात रखी। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, चंद्रप्रकाश, यास्मीन, कुर्बान अली, कुशलावती, समीउननिशा, अंगद कुमार, विकास चौधरी, दयाराम, अर्जुन, रामशब्द, बृजनंदन दास मिश्र, रामतेज, विश्वपाल आदि मौजूद रहे।
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, सल्टौआ गोपालपुर के प्रधान संघ इंद्रजीत पांडेय उर्फ रोशन पांडेय की अगुवाई में धरना दिया गया। प्रधानों के दस सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। कहा कि यदि प्रधानों की बात पर सरकार ने ध्यान न दिया तो नवंबर माह में प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेगा।
दुुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह व उपाध्यक्ष हीरा सिंह ने नेतृत्व में प्रधान संघ ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। सीएम को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र एडीओ महिला विकास विमला चौधरी को दिया। विनोद कुमार पाठक, राम विषुन, प्रेम कुमार, लल्लू सिंह, शिव प्रसाद सिंह, समीर चौहान, प्रवीन सिंह, लालचंद सोनकर, रामजीत यादव, रमाशंकर साहू, शिव शंकर चौरसिया, पिन्टू शुक्ला, राजेश राजभर, रामजी, श्रीनेवास पाठक, प्रवीन सिंह, राम निहचिंत चौधरी, मस्तराम, पप्पू सिंह, धमेन्द्र कुमार चौधरी, रमेश यादव, रिंकू शुक्ला आदि मौजूद रहे।

बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया गया। बाद में बीडीओ रेनू चौधरी को दस सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर राम दास पांडेय, प्रमोद पांडेय, रामकृपाल यादव, बलराम यादव, बाल कृष्ण ओझा, कक्कू शुक्ल, राममोहन सिंह, अब्दुल हमीद, कृष्णा कुमार, फरीद अहमद, सिया वल्लभ, संजय भारती, संजय चौधरी, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed