{"_id":"598ca2664f1c1b7b188b46b3","slug":"181502388838-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सेक्रेटरी के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सेक्रेटरी के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्टौआ(बस्ती)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैतगुट) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। आंदोलनकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
पचांयत को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंधू चौधरी ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बंजरिया में तैनात सेक्रेटरी एवं ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों में खड़ंजा, प्रधानमंत्री आवास, तालाब खुदाई में सरकारी धन की बंदरबांट किया है। मांग उठाई कि ग्रामपंचायत में अब तक कराए गए कार्यों की जांच कराकर कराया जाए। आरोप मढ़ा कि ब्लॉक में शौचालय और आवास को लेकर ब्लॉक कर्मी धन उगाही कर रहे हैं, इस कृत्य पर लगाम लगाम लगाते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिया जाए।
कन्हैया किसान ने कहा कि बैंकों में बचत खाता खोलने में एक हजार रुपये अनिवार्य कर दिया गया है। इसे जीरो बैलेंस किया जाए। बारिश के चलते ग्राम पंचायतों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे गांव में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसके रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया जाए, किसान आंदोलन के दौरान उनके ऊपर लगाए गए मुकदमे वापस किए जाए, ग्राम पंचायत औड़जगंल टोला जहलीपुर में आज तक सफाईकर्मी अनुपस्थित है तत्काल एडीओ पचांयत उस पर कार्रवाई करें, गरीब किसान परिवार को वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि दो हजार रुपया प्रतिमाह शासन द्वारा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर हरिराम, रमेशचन्द्र, पितांबर मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, नायब चौधरी, जगराम, पटेश्वरी प्रसाद, कन्हैया, रामनेवास, रामसजीवन, राम विलास, रामकेवल पांडेय, राहुल वर्मा, आकाश, रामधीरज पटेल, फूलकली, सीतापती, कैलाशी आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर नहीं आए तो नाराज आंदोलनकारी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक यहां नहीं आते धरना चलता रहेगा।