फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खास खबर... अफवाह फैलाए तो भरेंगे लाखों में जुर्माना

खास खबर... अफवाह फैलाए तो भरेंगे लाखों में जुर्माना

Wed, 09 Aug 2017 04:47 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खास खबर... अफवाह फैलाए तो भरेंगे लाखों में जुर्माना
बस्ती। सोशल मीडिया भ्रामक पोस्ट डालकर अथवा अन्य किसी माध्यम से अफवाह फैलाने वाले पुलिस के रडार पर हैं। संज्ञान में आते ही निराधार सूचनाओं को वायरल करने वाले पर आईटी एक्ट के साथ ही अन्य उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उसे जेल भी भेजा जाएगा। जेल से बचने के लिए जुर्माना भरना पड़ेगा, जो लाखों में होगा।
विज्ञापन

यूपी समेत कई प्रांतों में महिलाओं के बाल काटने की घटनाओं ने नींद हराम कर रखा है। इसी जिले में 10 से ज्यादा महिलाओं के बाल कट चुके हैं। मंगलवार को 24 घंटे के भीतर पांच महिलाओं के साथ यह घटना हुई। इनमें दो महिलाओं का तो दिन-दोपहर केश कटकर गिर गया।
विज्ञापन

इन घटनाओं के पीछे असली वजह क्या है, इसके स्पष्ट न होने से खुराफाती तत्व तमाम मनगढ़ंत तथ्य और कही और सुनाई बातों के आधार पर टोना-टोटका तक से जोड़कर इसे बता रहे हैं। वाट्सअप, फेसबुक और ट्वीटर पर बाल काटने से जोड़कर तमाम केस स्टडी तक परोसी जा रही है, जिसका कोई आधार नहीं है लेकिन सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट एक से दूसरे की मोबाइल में होते हुए घूम रही है, जिससे लोगों में गलत संदेश पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर सर्विलांस सेल को नजर रखने को कहा गया है। साइबर सेल को 24 घंटे अलर्ट रखा गया है।
---------------
अफवाह फैलाने पर सजा
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। इतना ही नहीं इसके साथ तीस लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कानून के मौजूदा प्रावधानों के तहत धार्मिक आधार पर उन्माद फैलाने के मामले में आईपीसी की धारा 153 ए, धार्मिक भावना आहत करने पर 295ए और अफवाह फैलाने पर 505(1) के तहत मामला दर्ज किया जाता है।
--------------
जुर्माना अथवा सजा
1 लाख : 6 माह से 1 साल तक जेल
2 लाख : 1 साल से 3 साल तक जेल
4 लाख : 3 साल से 5 साल तक जेल
6 से 10 लाख : 5 साल से 7 साल तक जेल
10 से 15 लाख : 7 साल से 10 साल तक जेल
15 से 20 लाख : 10 साल से 15 साल तक जेल
25 लाख : 15 साल से लेकर उम्र कैद
30 लाख : आजीवन कैद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed