{"_id":"63ebd44b272cce442e0195db","slug":"18-sub-inspectors-including-eight-post-in-charge-transferred-basti-news-c-7-1-54206-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: आठ चौकी प्रभारी समेत 18 उपनिरीक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: आठ चौकी प्रभारी समेत 18 उपनिरीक्षकों का तबादला
Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने किए फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आठ चौकी प्रभारी समेत 18 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। वाल्टरगंज थाने पर तैनात सुभाष मौर्य को इसी थाने के मनौरी चौकी, सीओ रुधौली के वाचक छोटेलाल सिंह को लालगंज चौकी, कोतवाली में तैनात परमहंस पाल को प्रभारी चौकी पटेल चौक बनाया गया है। जबकि प्रभारी चौकी सोनूपार राजीव सिंह को प्रभारी चौकी विक्रमजोत, पुरानी बस्ती थाने में तैनात रमेश यादव को हड़िया चौकी, पुलिस लाइंस में तैनात ओम प्रकाश मिश्रा को प्रभारी चौकी सोनू पार, थाना गौर में तैनात वीरेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज और थाना पुरानी बस्ती के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद यादव को कुदरहा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी कुदरहा सुरेश कुमार को वाल्टरगंज थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। जबकि हड़िया चौकी प्रभारी रहे कमलेश कुमार गौड़ को पुरानी बस्ती थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, मेडिकल कॉलेज चौकी के प्रभारी रहे सुरेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कप्तानगंज बनाया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक यातायात सचिंद्र को थाना पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन में तैनात राधेश्याम त्रिपाठी को थाना वाल्टरगंज, सीओ सदर के रीडर गोवर्धन यादव को थाना कप्तानगंज, पुलिस लाइन से महिला उपनिरीक्षक पुष्पलता को थाना पुरानी बस्ती, व्यास मुनि यादव को थाना गौर ,दीपनारायण यादव को थाना कप्तानगंज और सुभाष चंद्र सिंह पेशी श्रेष्ठ से साइबर सेल में भेजा गया है।