{"_id":"6224fc3c42e84d25f3643ca1","slug":"18-cases-registered-basti-news-gkp429122729","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के छह मामलों में 18 के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के छह मामलों में 18 के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट की छह घटनाओं में पुलिस ने 18 आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थाने के जगदीशपुर निवासी लक्ष्मी सागर शुक्ल ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि 23 फरवरी को उनकी दुकान पर विपक्षी पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर उनके बड़े भाई गया प्रसाद शुक्ल को अपशब्द कहने लगे। दुकान में तोड़फोड़ की और उनके चचेरे भाई लवकुश शुक्ल को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने त्रियुगी नारायण उपाध्याय, त्रियुगी नारायण उपाध्याय का भाई, अभिनव शुक्ल उर्फ विपुल और आदित्य शुक्ल निवासी चैनपुरवा थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया पुलिस ने दिवाकर पुर पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में श्याम सिंह की तहरीर पर उसी गांव के प्रेमचंद्र, राजेंद्र और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के गाजीपुर में भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई जिसमें धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत सिंह, रोहितास सिंह, वरुण सिंह, जगदंबा सिंह और संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, कलवारी थाने के बेलवाडाड़ में जमीन की रंजिश को लेकर बांस का घेरा उखाड़कर फेंकने व मना करने पर ईंट फेंक कर मारने व अपशब्द कहते हुए जान माल की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस नेअमन मिश्र निवासी बेलवाडाड़ की तहरीर पर उसी गांव के अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, नगर थानाक्षेत्र के मटेरा गांव में बच्चों में हुए विवाद को लेकर अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने के मामले में महपारा खातून ने तहरीर दी। पुलिस ने सफीकुन निशा पत्नी मोहम्मद अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार कोतवाली थाने के कटरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में सुधाकर प्रसाद त्रिपाठी निवासी मोहल्ला कटरा ने तहरीर दी। पुलिस ने वहीं के निवासी लालजी यादव, गोपाल यादव, रवि यादव व राम दया यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।