फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिगुल बजते ही हरकत में आ गई सरकारी मशीनरी

बिगुल बजते ही हरकत में आ गई सरकारी मशीनरी

Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
Basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिगुल बजते ही हरकत में आ गई सरकारी मशीनरी
अपने-अपने हिस्से का कार्य निपटाने की देखी जा रही होड़ - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 कार्यक्रमों की घोषणा से प्रशासनिक हलके में सरगर्मी बढ़ गई है। पहले से ही कमर कस रही प्रशासनिक मशीनरी में रविवार शाम एकाएक तेजी आ गई। पुलिस पर मतदान केंद्रों और मतदाताओं में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए अधिक से अधिक मतदान कराने का माहौल तैयार कराने का जिम्मा है तो प्रशासन यानी जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम, वीवीपैट, प्रशासनिक तैनाती से लेकर तमाम प्रबंध पुख्ता करने में पूरी ताकत झोंक दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजशेखर व एसपी पंकज कुमार का कहना है कि आदर्श आचार संहिता के मानक के मुताबिक अनुपालन का निर्देश दिया जा चुका है। सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कामकाजी लोगों से मतदाताओं को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भूमिका निभाने की अपील की गई है। मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को कहा गया है। यदि व्यवस्था में कोई कमी मिले तो संबंधित अधिकारी से सामंजस्य बनाकर उनको ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 घंटे के भीतर चुनाव के प्रचार प्रसार से संबंधित जो भी सामग्री चस्पा हो या पेटिंग हो उसको तत्काल हटवाया जाएगा। इसके लिए सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों, तहसीलदारों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं। कार्मिक प्रभारी एवं सीडीओ अरविंद पांडेय के अनुसार मतदान के दिन छाया, पेयजल की विशेष व्यवस्था रखने के साथ ही हर बूथ पर दो वालेंटियर्स का चयन किया जाए जो मतदाताओं को बूथ तक ले जाएंगे। बेहतर कार्य कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने वाले वालेंटियरों को चुनाव के पश्चात सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed