फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   उठा बंद शुगर मिल, गन्ना मूल्य बकाया व अमहट पुल का मुद्दा

उठा बंद शुगर मिल, गन्ना मूल्य बकाया व अमहट पुल का मुद्दा

Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
उठा बंद शुगर मिल, गन्ना मूल्य बकाया व अमहट पुल का मुद्दा
उठा बंद चीनी मिल, बकाया गन्ना मूल्य, अमहट पुल का मुद्दा
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव-2019 महासंग्राम : भाजपा ने समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती सरकारों के सिर फोड़ा ठीकरा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव-2019 महासंग्राम में राजनीतिक दलों व आम जन की प्रतिक्रिया शुक्रवार को सामने आई। कार्यक्रम में गैर भाजपा दलों के लोगों ने बंद चीनी मिल, बकाया गन्ना मूल्य और अमहट पुल का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठा। जवाब में भाजपा पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षापूर्ण रवैए को बताते हुए ठीकरा उनके सिर फोड़ा।
जल निगम कार्यालय परिसर में अमर उजाला डिजिटल टीम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जन की प्रतिक्रिया के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, कांग्रेस की ओर से जिला प्रवक्ता प्रेम शंकर द्विवेदी, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रवक्ता फूलचंद्र श्रीवास्तव और नगर पालिका के अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने जनता के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय फलक पर बातचीत के बाद स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए। बंद पड़ी चीनी मिलों का मुद्दा ठा तो भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने मुंडेरवा चीनी मिल को नया स्वरूप देने का श्रेय प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को दिया। शीघ्र ही मिल चलाए जाने की बात कही। जिसे कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम शंकर द्विवेदी व सपा प्रवक्ता फूलचंद्र श्रीवास्तव ने गलत करार दिया। बोले, मुंडेरवा चीनी मिल अभी तक केवल कागजों में ही चल रही है। वास्तविकता यह है कि इस मिल का निर्माण चल रहा है, जबकि यहां पहले से ही बस्ती व वाल्टरगंज चीनी मिलें बंद हैं। यही नहीं, इन मिलों पर किसानों का एक अरब से ज्यादा बकाया होने की बात भी उठी। इसे खारिज करते हुए भाजपा नेताओं ने दो टूक इसके लिए सीधे तौर पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहरा दिया। बोले, पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस के नेताओं ने अमहट पुल पर भी अपनी बात रखी। जिस पर भाजपा नेताओं ने जवाब में बताया कि कार्य चल रहा है। सेतु निगम इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नर्वदेश्वर शुक्ल, मो. अकरम, संतोष सिंह, राहुल श्रीवास्तव, संतोष शुक्ल, अजय श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, अनिल पांडेय, प्रवीण, तारकनाथ जायसवाल, अकरम खान, राधेश्याम कमलापुरी, दीनदयाल तिवारी, रंजना सिंह, जगदीश नारायण पाठक, डॉ. हरेकृष्ण त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विपिन राय, सत्येंद्र सिंह भोलू, सोमकुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed