{"_id":"5c3a351bbdec22732c13eacc","slug":"171547318555-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आपकी मित्र है, बेझिझक कहें अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आपकी मित्र है, बेझिझक कहें अपनी बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस आपकी मित्र है, बेझिझक बताएं समस्या
- डॉ. आरजीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलिस आपकी मित्र है। आप उससे अपनी समस्या छिपाएं नहीं, बताएं। पुलिस आपके लिए है और वह आपकी मदद अवश्य करेगी। ये बातें सीओ सदर आलोक सिंह ने शनिवार को डॉ. आरजीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
मुख्य अतिथि आलोक सिंह ने कहा कि आप मुसीबत में हों तो तत्काल 1090 और डॉयल 100 पर संपर्क करें, पुलिस तत्काल पहुंचेगी। छात्राओं से कहा कि यदि कोई मनबढ़ आपको परेशान करता है, छेड़छाड़ करता है तो हेल्पलाइन पर जानकारी देने के साथ ही खुद भी उसे सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली महिला का नाम गुप्त रखा जाता है। साथ ही उससे पूछताछ भी नहीं होती। सिंह ने कहा कि बेटियों को परेशान करने वालों को पुलिस जेल भेजेगी। इस मौके पर उन्होंने 180 छात्राओं को महिला सम्मान की रक्षा की शपथ दिलाई। सीओ ने अमर उजाला के अभियान की सराहना भी की।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. राम गोपाल सिंह ने अनुशासन की सीख दी। कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं हैं। वह हर मुकाम हासिल कर सकती है। आप सभी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। कहा कि अमर उजाला का अभियान बेटियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय बहादुर मिश्र, अर्चना सिंह, मनोज पांडेय, गौरव सिंह, प्रभुनाथ, अभिषेक सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला, पवन त्रिपाठी, नूर आप्शा खातून, अंजली गुप्ता, शालू गुप्ता, स्वाती सिंह, अंबे प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
अभियान सराहनीय
- 11वीं की छात्रा ज्योति विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलमती है। अपराजिता अभियान लड़कियों के लिए दोस्त सरीखा है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
-
-----
बढ़ेगा महिलाओं का हौसला
- 12वीं की छात्रा दीपशिखा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने चाहिए। इससे छात्राओं ही नहीं, महिलाओं का भी हौसला बढ़ेगा। आयोजन में अहम जानकारी मिली। सहेलियों को जागरूक करूंगी।
------
अभियान का उद्देश्य सराहनीय
- 12वीं की छात्रा शिवानी गुप्ता ने कहा कि अपराजिता अभियान का उद्देश्य सराहनीय है। बेटियां झिझक में दिल की बात माता-पिता से भी नहीं कह पातीं। ऐसे आयोजनों से उनका हौसला बढ़ेगा और वे खुलकर बोलेंगी।
----
छात्रों को भी शामिल होना चाहिए
- इंटर की छात्रा प्रिया गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्हें भी यह बताया जाना चाहिए कि अगर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया तो इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।