{"_id":"5b95646f867a557ecd2a046f","slug":"171536517231-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार आबादी की बिजली अव्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार आबादी की बिजली अव्यवस्थित
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कहिया मोहल्ले का हाल
चार हजार आबादी की बिजली अव्यवस्थित
दो माह से तारविहीन खड़े हैं खंभे, लटकते तार, लो-वोल्टेज और लोकल फाल्ट की मार झेल रहे नागरिक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यह है नगरपालिका क्षेत्र का तुर्कहिया वार्ड। यहां की कुल आबादी चार हजार है। करीब एक हजार कनेक्शन वाले इस वार्ड में बिजली व्यवस्था अव्यवस्थित है। लटकते तार तो खतरों का संकेत देते ही हैं। लो-वोल्टेज व लोकल फाल्ट यहां के नागरिकों के लिए नई बात नहीं है। हालांकि, इसे लेकर तमाम शिकायतें नागरिक निगम के अधिकारियों के कान तक पहुंचा चुके हैं, मगर हालात बेहतर होने के बजाय दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। बिजली व्यवस्था पर वार्ड को शनिवार को अमर उजाला ने कैमरे की नजर से देखा। नागरिकों के दर्द से टीम रूबरू हुई। पेश है अंश। बिजली की दुर्व्यवस्था पर बिजली वितरण खंड के मुख्य अभियंता इं. ओपी यादव ने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों के शहरी क्षेत्र विद्युत सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किए गए हैं। कार्य चल रहा है। अनुबंधित कंपनी कार्य कर रही है। जल्द ही सभी तार व पोल बदल दिए जाएंगे। रही खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर की बात तो वह भी व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई है।
तुर्कहिया मोहल्ले के रहने वाले अजय शुक्ला ने कहा कि जरा सी तेज हवा चलने पर बिजली चली जाती है। कभी-कभी तो आपस में तारों के टकराने से शार्ट सर्किट हो जाती है। चिन्गारियां निकलती हैं।
अधिवक्ता महमूद अख्तर ने कहा कि बिजली की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों को मोहल्ले की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
अधारे कुमार राना ने कहा कि उनके मकान से नंगा तार सटा हुआ है, जिससे विद्युत प्रवाह होता है, बारिश होने पर घर के भीतर करंट भी उतर आता है, लेकिन इस समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
संतोष कुमार ने कहा कि तुरकहिया बिजली निगम के अधिकारियों के लिए दोयम दर्जे का वार्ड बन गया है। यहां खुले में ट्रांसफार्मर रखा है तो दो माह पहले खंभा लगाकर जिम्मेदार उसे छोड़ गए, जो आज तक बेतार है।