{"_id":"5999cbc74f1c1b480d8b466e","slug":"171503251399-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में चलती ट्रेन से कूदा मुसाफिर,हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद में चलती ट्रेन से कूदा मुसाफिर,हालत नाजुक
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से कूदा मुसाफिर, नाजुक
बस्ती।
बेपरवाह होकर ट्रेन में यात्रा करने वाला एक यात्री रविवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के नीचे आते-आते बचा। स्टेशन पर ट्रेन पहुंची और निर्धारित समय तक रुकने के बाद जब चलने लगी तो नींद में डूबे यात्री की तंद्रा टूटी। अचानक जाग कर उतरने की हड़बड़ी में वह रफ्तार पकड़ती ट्रेन से छलांग लगा दी। आरपीएफ की मदद से यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया गोकुल निवासी ओमप्रकाश (30) पुत्र दुखीराम किसी काम से बाहर गए थे। शनिवार रात गोरखधाम एक्सप्रेस में सवार होकर निकले ओम प्रकाश को बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतर कर यहां से बाई रोड डुमरियागंज जाना था। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार जब ट्रेन रुकने के बाद आगे रवाना हुई तब ओमप्रकाश की नींद टूटी। हालांकि, ट्रेन की गति कम थी लेकिन रफ्तार पकड़ने लगी थी। गति का सही अनुमान न लगा पाने के कारण आसान सी लग रही ऊंचाई से कूदे ओमप्रकाश को तेज झटका लगा और वही वह दूर जा गिरे। गनीमत रही कि ट्रेन की पटरी की तरफ नहीं गिरे।