फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राजस्व वूसली में परिवहन विभाग प्रदेश में प्रथम

राजस्व वूसली में परिवहन विभाग प्रदेश में प्रथम

Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वूसली में परिवहन विभाग प्रदेश में प्रथम

विज्ञापन
बस्ती। संभागीय परिवहन विभाग ने जून महीने में राजस्व वूसली में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंडलीय संभाग प्रदेश के 19 मंडलों में अव्वल पर रहा। इस उपलब्धि पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग की पीठ थपथपाई । प्रदेश के 19 मंडलों में 773.99 के सापेक्ष 1020.67 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है। जो लक्ष्य का 131.87 प्रतिशत है। सरकारी खजाने में 2.46 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हुए। इस प्रकार से विभाग ने शासन के लक्ष्य से अधिक वसूली करके विभाग को फायदा पहुंचाया है। विभाग के अधिकारियों ने बकाया टैक्स का एक करोड़ 10 रुपये जमा करवाए। इसमें पुराने वाहनों के टैक्स, रिन्यूवल, आटो, मिनी बस, स्कूल बस और व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। जिले से 60 लाख और सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर से 25-25 लाख रुपये वसूले गए हैं।
वहीं, राजस्व वसूली में जिले को प्रदेश में आठवां, संतकबीर नगर को 12 और सिद्धार्थनगर को 13वां स्थान मिला है। जिले में 3024 वाहनों का रजिस्ट्रेशन जून महीने में हुआ। इसमें 2800 बाइक, दो सौ कार और जीप, ऑटो शामिल हैं। राजस्व के रूप में दो करोड़ 54 लाख रुपये मिले। सिद्धार्थनगर में दो हजार वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर एक करोड़ चार लाख और संतकबीर नगर में 1800 रजिस्ट्रेशन पर 97 लाख रुपये जमा हुए। एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार ने जून में महीने में 281 गाड़ियों का चालान किया। इसके राजस्व के रूप में 16 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। जुलाई महीने में 126 चालान हो चुके हैं। जबकि जिले में लर्निंग लाईसेंस 950, परमानेंट 950, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 1100 लाइसेंस जारी हुए हैं। राजस्व के रूप में 62.40 के सापेक्ष 126.40 करोड़ रुपये की प्राप्त हुई। यह लक्ष्य का 202 प्रतिशत है। सबसे अधिक रकम व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन निजी वाहन कार, बाइक के रजिस्ट्रेशन पर एक करोड़ 47 लाख, माल यान ट्रक, मिनी यान के 97 लाख, यात्री वाहन बस, ऑटो के 91 लाख, परमानेंट और लर्निंग लाइसेस के एक करोड़ 26 लाख रुपये मिले है। सबसे कम 28 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
आरटीओ डॉ. आरके विश्वकर्मा ने बताया कि संभाग में शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व का अधिक वसूली करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभाग के आधिकारियों ने राजस्व वूसली में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed