{"_id":"8e0785657911b1dbe6f4d0c2c754ddc7","slug":"169-centred-proposed-for-up-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 169 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 169 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के लिए 169 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन भी कर दी गई है। डीआईओएस डॉक्टर राजेश
आर्य ने बताया कि अगर कोई विद्यालय इच्छुक है, तो वह 25 नवंबर तक
प्रत्यावेदन दे। इसकी एक सूची कार्यालय में भी चस्पा कर दी गई है।
जिन 169 परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित किया गया है, उनमें 110 विद्यालय वित्तविहीन, 55 सहायता प्राप्त और चार सरकारी विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर विभाग हर साल सवालों के घेरे में रहता है।
डिफाल्टर और मानक विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के आरोप लगतेे रहे हैं। अंतिम समय में शासन स्तर पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने और बिना प्रस्तावित विद्यालयों को केंद्र बनाने की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विलंब से प्रस्ताव भेजने की बात भी सामने आई है। इस बार प्रशासन और डीआईओएस कार्यालय परीक्षा केंद्रों के चयन में पारदर्शिता रखने का प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि सूची को ऑनलाइन किया गया है।