{"_id":"5a7ca37c4f1c1b641f8b4a54","slug":"16810-left-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में 16810 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में 16810 ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन में 16810 ने छोड़ी परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन भी प्रशासन की दहशत दिखी। तीन दिन के पांच पालियों में अब तक 16810 परीक्षार्थी परीक्षा दौड़ चुके हैं। परीक्षा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के 13 और इंटर के 1442 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा छोड़ने वालों में हाई स्कूल के 11351 और इंटर के 5459 शामिल हैं। परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में नकल करते कोई नहीं पकड़ा गया। पहले दिन एक बालिका सहित कुल तीन बच्चे पकड़े गए थे। तीसरे दिन भी डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारी विद्यालयों में पहुंचते ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के पास पहुंच जा रहे थे। वहां जांच के बाद कमरों में भी जाकर जांच कर रहे थे। गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज गायघाट की केंद्र व्यवस्थापक नीलम द्विवेदी ने बताया कि सुबह की पाली में इंटर की हिंदी विषय में कुल 181 में 24 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। इस विद्यालय में प्रशासन का दहशत इस प्रकार हावी रहा कि प्रवेश द्वार पर अध्यापकों के अलावा केंद्र व्यवस्थापक ने छात्राओं की खुद ने तलाशी ली। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज धनौवा में 36 में 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज में सभी आठ छात्र उपस्थित रहे। तीनों विद्यालयों में बिजली न होने के कारण जनरेटर से काम चलाया जा रहा है।