फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत

ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत
death
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप बबुरहवा चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे ट्राली से एक मजदूर गिर गया। साथी स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगर बाजार क्षेत्र के पडिया के पास पूर्व विधायक का ईंट भट्ठा है। जहां पर बाहर से आए मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार को ईंट भट्ठा मजदूरों का समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयोध्या गया था। एक ट्रॉली पर 32 मजदूर शाम करीब सवा सात बजे वापस भट्ठे पर आ रहे थे। हाईवे के चौकड़ी टोल प्लाजा के समीप इनकी ट्रॉली पहुंची ही थी कि ट्राली पर बैठे 27 वर्षीय रामकिशोर निवासी ऐरी, तहसील-मुशीन, जिला हाथरस अचानक नीचे गिए गए। पहिये की चपेट लगने से गंभीर घायल रामकिशोर को साथ के लोग स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे छावनी थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने ट्रैक्टर-ट्राली व चालक को थाने ले आए। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed