{"_id":"5c4deedebdec2211a00c74a8","slug":"161548611294-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी खर्च पर निसहाय व गरीबों के इलाज का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी खर्च पर निसहाय व गरीबों के इलाज का संकल्प
Sun, 27 Jan 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
गरीब, असहायों के इलाज का खर्च उठाएंगे डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने गरीबों और असहायों को जरूरत पड़ने पर निजी खर्च पर इलाज करने का संकल्प लिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रस्ताव पारित कर सीएचसी के डॉक्टरों ने यह पहल शुरू की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास ने बताया कि अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार हर्ष ने इसका प्रस्ताव रखा जिसका सभी डॉक्टरों ने सर्मथन किया। बताया कि इस पहल के तहत उन लोगों की मदद की जाएगी जो वास्तविक रूप से असहाय और गरीब हैं। जिनके आगे पीछे कोई नहीं है। बताया कि कभी-कभी मार्ग दुर्घटना के समय चोटिल अथवा घायल व्यक्ति अकेले होते हैं, जिसे अस्पताल के साथ ही साथ कुछ बाहर के दवाओं की भी जरूरत होती है। ऐसे में सहयोग देने के साथ ही यदि बाहर की दवाओं की जरूरत पड़ती है तो उसका संपूर्ण खर्च सीएचसी के डॉक्टर वहन करेंगे। इस मौके पर डॉ. पीसी यादव, डॉ. अमिष कुमार, डॉ. विमल चौधरी, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. उमैमा यास्मीन के साथ फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव, मधुबाला शर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहें।