फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अवध यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए बनेंगे 350 केंद्र

अवध यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए बनेंगे 350 केंद्र

Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अवध यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए बनेंगे 350 केंद्र
अवध यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए बनेंगे 350 केंद्र
विज्ञापन

परीक्षा एक मार्च से, शामिल होंगे 4.5 लाख परीक्षार्थी
वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी की रहेगी निगहबानी
अवध यूनिवर्सिटी से संबद्ध है 623 महाविद्यालय
राम ललित यादव
गौर। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध सभी 623 महाविद्यालयों की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। यह दो मई 19 तक दो पालियों में होंगी। इस बार वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी की निगहबानी रहेगी।

नकलविहीन परीक्षा के लिए विभाग क्रमवार तैयारियों में जुटा है। अवध विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि दो माह तीन दिन तक चलने वाली परीक्षाओं की निगहबानी इस बार वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे से होगी। सभी तैयारियां जोरों पर हैं। बस्ती के अलावा अयोध्या, गोंडा, बहराइच, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और लखनऊ जिले से लगभग 4.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। अभी तक 4.5 लाख से अधिक परीक्षा फार्म वेबसाइट पर प्राप्त हुए हैं। अभी विलंब भुगतान से परीक्षा फार्म भरे जाने की तिथि 18 जनवरी निर्धारित है। इससे परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी ओर परीक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी 623 महाविद्यालयों को सीसीटीवी का डिटेल देने को कहा है। महाविद्यालयों की रिपोर्ट आने के बाद यूनिवर्सिटी जांच टीम महाविद्यालयों की जांच करेगी। इसके बाद सभी सुविधाओं से लैस महाविद्यालयों को मुख्य सर्वर से जोड़कर कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। ताकि सभी सूचनाएं परीक्षा के समय प्राप्त हो सकें। आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज बभनान के सैन्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसके पांडे ने बताया कि इस बार उन्हीं कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। जहां पर परीक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। जबकि पिछली बार कुल 395 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस बार मानकनुसार परीक्षा केंद्र न पाए जाने से कुछ परीक्षा केंद्रों की कटौती हो सकती है। इसके लिए परीक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार दीक्षित के निर्देशानुसार इस बार नियत समय पर परीक्षाएं शुरू होकर निर्धारित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed