फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक हफ्ते में शुरू होगा वाल्टरगंज मिल में मरम्मत कार्य

एक हफ्ते में शुरू होगा वाल्टरगंज मिल में मरम्मत कार्य

Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते में शुरू होगा वाल्टरगंज मिल में मरम्मत कार्य
डीएम की मौजूदगी में मिल प्रबंधन, श्रमिकों और किसानों के बीच हुई वार्ता
विज्ञापन

15 फरवरी तक तीन माह का वेतन, किसानों का एक तिहाई भुगतान होगा
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। शुगर मिल को चालू कराने के लिए डीएम की मौजूदगी में बुधवार को मिल प्रबंधन, श्रमिकों और किसानों के बीच बुधवार को वार्ता हुई। निर्णय लिया गया कि एक हफ्ते में मिल की मरम्मत शुरू होगी, जिसके बाद गन्ने की पेराई शुरू कर दी जाएगी।

10 जनवरी को किसानों, श्रमिकों ने जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हाईवे पर जाम लगा दिया था। शुगर मिल चलाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, मिल श्रमिकों के वेतन आदि के संबंध में डीएम से आंदोलनकारियों ने मांग की थी। डीएम डॉ. राजशेखर ने आश्वस्त किया था कि 16 जनवरी 2019 को मिल के क्रेता और विक्रेता कार्यालय आएंगे। दोनों के सामने ही निर्णय हो जाएगा कि मिल किसके नेतृत्व में चलेगी। इसी के तहत बुधवार को डीएम के कैंप कार्यालय में मिल के नए मालिक राकेश वर्मा पूरी टीम के साथ ही बजाज ग्रुप के अशोक गुप्ता, प्रभाकर चंद्रा और रुधौली के एचआर हेड पहुंचे, जहां राम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में किसानों, कर्मचारियों के साथ वार्ता शुरू हुई। यह निर्णय लिया गया कि एक हफ्ते के अंदर मिल मरम्मत शुरू हो जाएगी। श्रमिकों, कर्मचारियों के तीन महीने का वेतन 15 फरवरी तक भुगतान करा दिया जाएगा। साथ ही किसानों के गन्ने का भुगतान भी कुल बकाये का एक तिहाई कर दिया जाएगा। मार्च में किसानों का समस्त भुगतान कर दिया जाएगा। वार्ता के दौरान मिल कर्मचारी अंगद वर्मा, कमलेश पटेल, किसान गनीराम चौधरी, राजेश पांडेय सत्यनारायण सिंह, सुनील राय, वीरेंद्र चौधरी, विकास सिंह ठाकुर, संतोष मौर्या, हरिराम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed