फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   24 को जिले में पहुंचगी अटल अस्थि कलश यात्रा

24 को जिले में पहुंचगी अटल अस्थि कलश यात्रा

Wed, 22 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
24 को जिले में पहुंचगी अटल अस्थि कलश यात्रा
24 को जिले में पहुंचेगी अटल अस्थि कलश यात्रा
विज्ञापन

25 को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के साथ होगा अस्थि विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अटल अस्थि कलश यात्रा 24 को जिले की सीमा घघौवा पहुंचेगी। राज्यमंत्री सुरेश पासी एवं प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ में कलश को ग्रहण कर बस्ती लेकर आएंगे।

कार्यक्रम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि दिन में 11 बजे बस्ती की प्रवेश सीमा पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन समेत सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकरी स्वागत करेंगे। साथ ही सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी अटल अस्थि कलश का पुष्पार्चन करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री प्रेम चंद्र मिश्रा यात्रा का व्यवस्था और संचालन देखेंगे। व्यवस्था की दृष्टि से इस यात्रा की रूपरेखा प्रसाशन को भी उपलब्ध करा दी गई है। विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया चौराहा, बड़ेबन, मनौरी, सल्टौवा, सोनहा, भानपुर होते हुए सिद्धार्थनगर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 की सुबह बांसी, खलीलाबाद होते हुए बस्ती की सीमा में पुन: प्रवेश करेगी। कांटे, मुण्डेरवा, देवरिया, प्लास्टिक काम्पलेक्स, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गांधीनगर, कम्पनीबाग, शास्त्री चौक होते हुए यात्रा अमहट घाट पहुंचेगी। जहां सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एवं कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह शामिल होंगे। उसके पश्चात कुआनो नदी में अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed