{"_id":"5b6741854f1c1b8f3e8b541d","slug":"161533493637-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर, तीन मकान ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर, तीन मकान ढहे
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से तीन मकान ढहे
मकान में रहने वालों ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। हर्रैया और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में बरसात का कहर शुरू हो गया है। शनिवार की रात उक्त क्षेत्र में तीन मकान ढह गए। घर में रहने वालों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। हालांकि, उनका सामान आदि मलबे के नीचे दब गया है, मगर उनकी जान सुरक्षित है। कप्तानगंज के नायब तहसीलदार ने जांच कर आर्थिक सहायता की बात कही है। मकान गिरने से तीनों परिवार खुले में रहने को मजबूर हो गए हैं।
पहली घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के अतरौड़ा गांव की है। यहां शनिवार की रात करीब 12 बजे हल्की बारिश शुरू हुई और इसके चलते राम दयाल के खपरैल का मकान भरभरा कर गिरने लगा। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के रौताइनपुर गांव की है। यहां रामनेवाज के मकान की मिट्टी की दीवार रात में ढह गई, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तीसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परिवारपुर गांव में हुई। यहां अरविंद सिंह खपरैल के मकान में रहते हैं। वह भी बारिश बर्दाश्त नहीं कर सका, जिससे गिर गया। इन तीनों घरों के गिरने से छप्पर व खपरैल के मकान में रहने वाले दहशत में आ गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने अब तक इनकी सुध नहीं ली है, मगर नायब तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराकर पीड़ित परिवार को प्रशासन सहायता उपलब्ध कराएगा।
सड़क पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन
भानपुर। सप्ताह भर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गीली हो चुकी मिट्टी के कारण रविवार शाम पांच बजे रामनगर ब्लॉक के निकट बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के किनारे लगा एक आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। हालांकि, इससे कोई हादसा तो नहीं हुआ, मगर सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। इसके चलते दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में वन कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद पेड़ को हटवाने में सफलता पाई, जिससे आवागमन शुरू हो सका।