फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वाहन चालते समय बरते सावधानी, बच सकती है जान, आरटीओ

वाहन चालते समय बरते सावधानी, बच सकती है जान, आरटीओ

Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालते समय बरते सावधानी, बच सकती है जान, आरटीओ
बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह में आरटीओ पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चालकों का नेत्र परीक्षण, प्रशिक्षण कार्यशाला व स्कूलों बच्चों के भाषण प्रतियोगिता हुई। विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम भानपुर सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि रहे कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व डीआईजी राकेश कुमार साहू ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। दोनों ने चालकों व बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि इससे हर वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की मौत को रोका जा सकेगा। जागरूकता एवं संकल्प के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कई परिवारों की खुशियां बचाई जा सकती है। आरटीओ डॉ. आरके विश्वकर्मा ने कहा कि देश में आजादी के समय जहां तीन लाख 60 हजार वाहन पंजीकृत थे। वर्तमान में 10 करोड़ से अधिक से हो गए है। सड़क हादसे में मौत के साथ ही लोग अपंगता के शिकार हो जाते है। हेलमेट का प्रयोग न करने वालों पर नौ हजार व कार में सीट बेल्ट न लगाने वालों पर पांच हजार मौतें हो चुकी हैं। आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चालकों की सावधानी से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। नेत्र परीक्षण कार्यशाला में 63 चालकों का परीक्षण हुआ। जिसमें सात चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। विभाग की ओर से निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार व प्रशासन अरुण कुमार चौबे ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में बुधवार को हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर चालान किया जाता है। दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनर राकेश तिवारी ने चालकों को स्कूल, अस्पताल संकेतों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बच्चों ने किया प्रतिभाग
सड़क सुरक्षा पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कपिल गंगा स्कूल की श्रद्घा यादव प्रथम 11 हजार रुपये, जीवीएम कान्वेट स्कूल की अंशी श्रीवास्तव द्वितीय 5100 रुपये व लिटिल फ्लवार के सुयश मिश्रा को 2100 रुपये का तृतीय पुरस्कार मिला। आरटीओ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं अन्नपूर्णा एकडेमी के अनुभव राज श्रीवास्तव प्रतियोगिता में भाग लिया। संचालन आरके उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर बीबीए राकेश कुमार तिवारी, आरपी पांडेय, विनोद कुमार, कमला प्रसाद, अनुज प्रधान, रामानुज, बच्चू लाल, सुनील मिश्रा, दशरथ पांडेय चालक मोहित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed