फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया

विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया

Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया
विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप
विज्ञापन


बभनान।
गौर विकास खंड के बेलवरिया जंगल के लोगों ने विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया है। सीएम को शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र भेज प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है।
सीएम के अलावा डीएम और सीडीओ को भी शपथ पत्र देकर विकास कार्यों में गोलमाल का आरोप लगाया है। गांव के राम अवतार यादव उर्फ गब्बर के नेतृत्व में राम नारायन, लाल जी, बलभद्र प्रसाद, अयोध्या पांडेय, राम नाथ पांडेय, विकास वर्मा, हरिराम, संतोष कुमार आदि ने पत्र में कहा है कि आरटीआई के तहत उपलब्ध कराई गई सूचनाओं से गांव में कराए गए विकास कार्यों की पोल खुली है। प्रधान पुरवा पिच मार्ग से घिराऊ के खेत तक खड़ंजा मरम्मत व मिट्टी का कार्य दिखाकर 234639 रुपये निकाले गए जबकि कोई कार्य हुआ ही नहीं है। इसी तरह पिच सड़क से रामप्रसाद के घर तक नाली मरम्मत पर 221043 रुपये, इसी मार्ग से रामकुमार के घर तक नाली मरम्मत और ढक्कन निर्माण पर 229701 रुपये, बटोही के घर तक खड़ंजा मरम्मत पर 137451 रुपये एवं रामकिशोर के घर से पिच सड़क तक खड़ंजा के नाम पर 137499 रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेबुनियाद हैं आरोप
गांव वालों की शिकायत और जांच की मांग पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि श्रवण चौधरी का कहना है कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद और निराधार हैं। शिकायतकर्ता और हमारे बीच में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसके कारण इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस बाबत बीडीओ गौर प्रभा शंकर चौबे ने बताया कि अभी तक इस तरह की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई है। शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों की शिकायत मिली है
गौर विकास खंड के बेलवरिया जंगल के लोगों की ओर से विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गांव के लोगों ने शपथ पत्र के जरिए शिकायत की है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed