फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सपाईयों ने क्राति दिवस मनाया

सपाईयों ने क्राति दिवस मनाया

Wed, 09 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सपाईयों ने क्राति दिवस मनाया
सपाइयों ने क्रांति दिवस मनाया
विज्ञापन

बस्ती।
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में क्रांति दिवस पर देश बचाओ, देश बनाओ नारे के साथ मनाया। कोने-कोने से आए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा लगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हाजी मोहम्मद अनवर खान ने कहा कि योगी सरकार सभी वर्गों को परेशान करने के सिवाय और कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने वर्ष 2019 के चुनाव की तैयारी करने का कहा।
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन से परेशान हो चुकी है। कहा कि इस प्रदेश का हर वर्ग भाजपा को वोट देकर पछता रहा है। यह सरकार जांच कराने के अलावा और कोई कार्य कर ही नहीं रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। चंद्रभूषण मिश्र ने टूटे अमहट पुल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार होती तो 15 दिन में पुल बनकर तैयार हो जाता।
विज्ञापन

सभा को निजामुदीन, महेंद्र यादव, विजय आर्य, सनीर चौधरी, फूलचंद्र, राघवेंद्र सिंह, जमील अहमद, सिद्धार्थ सिंह, सुमन सिंह, जगदीश अग्रहरि, कोईल यादव, घनश्याम, रिंटू, इंद्रसेन, जितेंद्र, सुरेश, चंद्रिका यादव, राधेश्याम जायसवाल सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर श्रीपति सिंह, छोटे सिंह, रवींद्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, कक्कू शुक्ल, राम शंकर निराला, दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्र ांतिवीरों को याद किया
बस्ती।
अगस्त क्रांति दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी की ओर से गांधी कला भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि नौ अगस्त की याद आते ही भारतीयों का रोम-रोम रोमांचित हो उठता है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, राना कृष्णकिंकर सिंह, राम मिलन चतुर्वेदी, डॉ. आरजी सिंह ने अगस्त क्रांति दिवस एवं स्वतंत्रता आंदोलन को याद करते हुए बस्ती के क्रांतिवीरों का नमन किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि कहा कि देश की वर्तमान सरकार ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है। गुजरात में कांग्रेस की जीत से एनडीए का पतन शुरू हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव तक भाजपा फिर वहीं खड़ी दिखाई देगी, जहां पांच साल पहले थी।

गोष्ठी को छोटेलाल तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ला, जगनरायन आर्य, गिरजेश पाल, सुरेंद्र मिश्र, अंकुर वर्मा, बाबूराम सिंह, साधूसरन आर्य, अनिल कुमार भारती, आदित्य त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर छम्मनदास लखमानी, अतीउल्लाह सिद्दीकी, प्रमोद दुबे, जयप्रकाश अग्रहरि, पिण्टू मिश्रा, भवानी यादव, पृथ्वीपाल चौधरी, रमा चतुर्वेदी, गीता सिंह, कालिन्दी सिंह, अलीम अख्तर, राम बहादुर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर युवक कांग्रेस के साथियों ने आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed