{"_id":"5d0d13638ebc3e76e07ab31b","slug":"156113800310-basti-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की दस्तक,आंधी-पानी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की दस्तक,आंधी-पानी की आशंका
विज्ञापन
18 घंटों के भीतर आंधी, बूंदाबांदी की संभावना
24 घंटे में पांच डिग्री नीचे लुढ़का न्यूनतम तापमान
छह दिनों के भीतर मानसून पूर्व की बारिश का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दक्षिण पूर्वी हिस्से में मानसून की दस्तक से मंडल में मौसम सुहाना हो गया है। बृहस्पतिवार को बादल और बूंदाबांदी के बाद 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास टहल रहा पारा पांच डिग्री नीचे आ गिरा। आने वाले छह दिनों के भीतर मानसून से पूर्व हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 12 से 18 घंटों में कई हिस्सों में आंधी और तूफान आ सकती है। बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित मध्य और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। शनिवार 22 जून को छिटपुट गरज के साथ आंधी-पानी, रविवार 23 जून को छिटपुट गरज के साथ तेज हवाएं और सोमवार 24 जून के पूर्वाह्न में गरज के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मौसम का यह परिवर्तन किसानों के लिए वरदान साबित होगा। खासकर धान की नर्सरी तैयार करने वालों के लिए राहत की बात होगी।
सबसे लंबा दिन
शुक्रवार का दिन वर्ष-2019 का सबसे लंबा दिन रहा। खगोल विज्ञानियों के अनुसार जब सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लंबवत पड़ती हैं तो उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है। यानि उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ पूरी तरह झुका रहता है और इसी के साथ यहां आधिकारिक रूप से गर्मियों की शुरुआत होती है। दक्षिणी गोलार्द्ध में इस दौरान सूर्य के तिरछा चमकने से यहां रात बड़ी और दिन छोटा होता है। इस बार 21 जून को दक्षिणी गोलार्द्ध में साल का सबसे छोटा दिन और उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन रहा।