फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   निलंबन वापसी की मांग पर अड़े सचिव, धरना शुरू

निलंबन वापसी की मांग पर अड़े सचिव, धरना शुरू

Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
निलंबन वापसी की मांग पर अड़े सचिव, धरना शुरू
निलंबन वापसी की मांग पर अड़े सचिव
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव कार्यालय पर दिनभर चला धरना
सचिवों ने बिना शर्त निलंबन वापसी की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गेहूं खरीद की ऑनलाइन फीडिंग न करने के आरोप में एआर कोआपरेटिव ने आयुक्त के निर्देश पर 15 सचिवों को निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में दो दिन की ताला बंदी के बाद शुक्रवार को संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के सचिवों ने एआर कोआपरेटिव कार्यालय के बाहर बेमियादी कालीन धरना शुरू कर दिया है। सचिवों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा जब तक बिना शर्त सचिवों का निलंबन वापस नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पांडेय, महामंत्री राम सरन चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी अपनी बचत के लिए सचिवों पर कार्रवाई की है, जबकि शासन ऑनलाइन फीडिंग को सही मान रहा है। जितनी खरीदारी की गई है उसकी फीडिंग करा दी गई। बावजूद इसके उन पर दबाव डालकर अधिक खरीद करने की बात कही जा रही है। जब तक निलंबन वापस नहीं होगा सचिव समितियों पर ताला बंद कर धरना देंगे। इस मौके पर कुलदीप शुक्ल, अरुणेश पांडेय, प्रदीप कुमार, रामजतन यादव, राजमणि उपाध्याय, उमाकांत पांडेय, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed