फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   योग से निरोग रहने का लोगों ने लिया संकल्प

योग से निरोग रहने का लोगों ने लिया संकल्प

Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
योग से निरोग रहने का लोगों ने लिया संकल्प
योग से निरोग रहने का लोगों ने लिया संकल्प
विज्ञापन

फोटो--मुख्य खबर
अनुलोम विलोम से भुजंगासन तक के लाभ बताए गए
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारी से कर्मचारी तक पहुंचे
शहर में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय पंचम योग दिवस शुक्रवार को संकल्पों के साथ मनाया गया। शिविरों में पहुंचे लोगों को योग विद्या से निरोग रहने की सीख दी गई। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह छह बजे से आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव के संयोजन में प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया और योग से लाभ की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने प्राणायाम के साथ-साथ प्रमुख आसनों की विधि और लाभ के बारे में भी बताया। स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में हर आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता थी। लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। सदर विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा, प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अरविंद पांडेय, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, एएसपी पंकज, उप निदेशक सूचना मुरलीधर सिंह के अलावा डॉ. वीके. श्रीवास्तव, डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र, डॉ. प्रदीप कुमार गुप्त, अरूणेंद्र कुमार गौतम, कृष्णानंद पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, एपी त्रिपाठी, आशाराम यादव आदि मौजूद रहे। योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर जिले के थानों पर भी शिविर लगा जहां योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

आरसीसी पब्लिक स्कूल में योगासनों से बच्चों को योग के फायदे बताए गए। निदेशक शैलेश चौधरी व विजय प्रकाश चौधरी ने योग के महत्व को रेखांकित किया। शिविर में सीएम त्रिपाठी, उदयराम यादव, रामकुमार शुक्ल, चंद्रभान चौधरी, रजनीश वरुण आदि मौजूद रहे। महर्षि विद्यामंदिर में आयोजित शिवरि में प्रधानाध्यापक आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। योग और ध्यान के अभ्यास के लिए नैनी ब्रांच से प्रशिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय को बुलाया गया था। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में संघ के बस्ती प्रमुख अनुराग शुक्ल तथा पतंजलि योग समिति के युवा प्रभारी श्रवण के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। योग को दैनिक जीवन में अपनाने को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने महत्व को रेखांकित किया। आचार्य अंबकेश्वरदत्त ओझा, उमेशमणि त्रिपाठी, वीरेंद्र शुक्ल, सुभाष शुक्ल समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवीएम कांवेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक ने योग और आसानों की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि दुनिया में स्वास्थ्य ही सब कुछ है। स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका संयमित रहना और योगाभ्यास करना है। दिनचर्या में योग शामिल करने का बच्चों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह, प्रदीप, वसीम, सीता, जय, नितेश आदि शामिल रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय के यहां योग गुरु देवब्रत की देखरेख में लोगों ने योगाभ्यास किया। योगासन और प्राणायम के विभिन्न आसनों के लाभ भी बताए गए। रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्रा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, डॉ. आरडी पांडेय और तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे । नेटराज मार्शल आर्ट में शिविर आयोजक भानू बरनवाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है। पालिका चेयरमैन रूपम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को ऐसे शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। मुरारी मद्वेशिया, सतीश सोनकर, रमेश गुप्ता, विपुल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed