{"_id":"5d0d134c8ebc3e014601f4ec","slug":"15611379813-basti-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
शौचालय निर्माण के बाद ऑनलाइन फीडिंग में लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारत स्वच्छ ग्रामीण मिशन के अंतर्गत निर्मित शौचालयों की वित्तीय फीडिंग, एलओपी व फोटोग्राफी की दैनिक ऑनलाइन रिपोर्ट में लापरवाही के चलते तीन एडीओ पंचायत को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी की है। चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा के भीतर दैनिक ऑनलाइन रिपोर्ट को अपडेट नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उक्त क्रम में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने परशुरामपुर के एडीओ पंचायत परमात्मा प्रसाद पांडेय, गौर के सुभाष चंद्र मौर्य व विक्रमजोत के आनंद स्वरूप सिंह को नोटिस जारी की है। परशुरामपुर के एडीओ पंचायत को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र में कुल 19770 के सापेक्ष 7891 शौचालयों की फोटो प्रमाणित हुई है। जबकि, 9304 शौचालय अप्रमाणित हैं। यह स्थिति अच्छी नहीं है। इसे लेकर आला अधिकारियों ने तमाम चेतावनी भी दी। मगर उसका कोई असर नहीं है। इसी प्रकार गौर के सुभाष चंद्र मौर्य व विक्रमजोत के एडीओ पंचायत को भी निर्मित शौचालयों की वित्तीय फीडिंग, एलओपी व फोटोग्राफी की दैनिक ऑनलाइन रिपोर्ट को अपडेट करने की चेतावनी दी है।