{"_id":"5cfff250bdec22073f3f354f","slug":"15602775752-basti-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज: पहली अगस्त से पढ़ाई,तैयारियां अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज: पहली अगस्त से पढ़ाई,तैयारियां अधूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
मेडिकल कॉलेज में पहली अगस्त से पढ़ाई
तैयारियां अधूरी, डीएम ने ठेकेदार पर लगाया जुर्माना, इंजीनियर को नोटिस
15 जुलाई तक भवन अधिग्रहीत कर दुरुस्त कराने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में पहली अगस्त से एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 100 छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को डीएम डॉ राजशेखर ने निर्माणाधीन कैली मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं निर्माण स्थल रामपुर गांव में प्रशासनिक भवन का दौरा किया। निदेशक ने डीएम को बताया कि अगस्त 2019 से एमबीबीएस प्रथम वर्ष का सत्र शुरू करने के लिए सभी आवश्यक संकाय सदस्य, पैरा मेडिक्स, उपकरण और बुनियादी ढांचे पूरी तरह से तैयार हैं।
डीएम ने प्रधान कार्यालय, कैफेटेरिया, कक्षाओं, परीक्षा हॉल, प्रयोगशाला, पुस्तकालय भवन आदि देखा। 95 प्रतिशत काम पूरे हैं, लेकिन एयर कंडीशनिंग, बाथरूम फिक्सर, कैफेटेरिया कांट्रैक्ट, विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के लिए संविदा कर्मचारी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की लाइन और लिफ्ट इत्यादि के कार्य लंबित हैं। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता विद्युत को 15 जुलाई 2019 तक उपरोक्त सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी सीडी-1 को कैली से मेडिकल कॉलेज तक सड़क निर्माण के लंबित कार्यों और रामपुर में मेडिकल कॉलेज परिसर का बाईपास रोड अगले तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के निदेशक, सीएमएस कैली, एसडीएम सदर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सीडी-1, ईओ नगर पालिका और अन्य मौजूद थे।
देरी पर कारण बताओ नोटिस, जुर्माना
डीएम ने दोनों परियोजनाओं में अनावश्यक देरी के लिए इंजीनियरों और ठेकेदारों के खिलाफ अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। डीएम ने पीडब्ल्यूडी सीडी-1 के अधिशासी अभियंता को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनके भुगतान से जुर्माना राशि काटने के साथ ही 20 जून तक सूचित करने के निर्देश दिए। 15 जुलाई तक सभी प्रकार के लंबित कार्यों को पूरा करना है।
विज्ञापन
पांच भवन होंगे हैंडओवर
राजकीय निर्माण निगम से मेडिकल कॉलेज को ओपीडी ब्लॉक, नर्स रेजीडेंस, डॉक्टर्स और कर्मचारी निवास, एसटीपी और आपातकालीन यूनिट के भवन को अधिग्रहीत करना है। सचिव चिकित्सा शिक्षा ने निदेशक को राजकीय निर्माण निगम को जो है जैसा है के आधार पर अधिग्रहीत कर इसके मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजने की अनुमति दी है। डीएम ने निदेशक को भवनों को टेकओवर करके उपलब्ध बजट से रखरखाव/मरम्मत कराकर उन्हें जुलाई के अंत तक उपयोग लायक बनाने को कहा।