{"_id":"5cfd4ceebdec22073f3f3301","slug":"15601041673-basti-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बंद हो सकता है अल्ट्रासाउंड
रेडियोलाजिस्ट ने की है इस्तीफा की पेशकश
आठ जून को भी बंद हुआ अल्ट्रासाउंड सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला अस्पताल में हर दिन दो सौ से अधिक अल्ट्रासाउंड के मरीज आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों से सरकारी शुल्क जमा कराकर सुविधा प्रदान की जाती है, मगर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। कारण यह कि यहां तैनात रेडियोलाजिस्ट अवकाश पर चले गए हैं। हालांकि खबर है कि वे अब यहां काम करने से मना कर चुुके हैं, मगर एसआईसी डॉ. ओपी सिंह इससे इंकार करते हैं।
जिला अस्पताल में हर दिन करीब 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से करीब 200 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जाता है। भीड़ के चलते यहां के रेडियोलाजिस्ट परेशान हैं। क्योंकि मशीन निर्धारित अल्ट्रासाउंड के बाद बंद हो जाती है। इसके बाद कुछ देर इंतजार करना पड़ता है। लगातार भीड़ के चलते कई बार डॉक्टर और वहां तैनात कर्मचारी से तू-तू, मैं-मैं भी होता है। इन स्थितियों से परेशान जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलाजिस्ट ने शनिवार को एसआईसी को अवकाश का आवेदन देकर छुट्टी ले लिया। इसके बाद यहां ताला लटक गया है। खबर है कि रेडियोलाजिस्ट डॉ. मनोज कुमार पहले भी यहां तैनात थे, मगर बीच में वे चले गए। किसी तरह मान-मनौवल के बाद ज्वाइंन किया, मगर एक बार फिर वे छुट्टी चले गए हैं। अस्पताल के कुछेक डॉक्टरों ने बताया कि वे अब सेवा देने से मना कर दिया है। एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि फिलहाल आठ जून को वे अवकाश बता कर गए हैं। यह सूचना मिल रही है कि वे नौकरी नहीं करेंगे, मगर ऐसा कोई आवेदन या पत्र उनकी ओर से नहीं मिला है। फिलहाल अल्ट्रासाउंड केंद्र को रेडियोलाजिस्ट के अभाव में आठ मई को बंद रखा गया। यदि वे आएंगे तो सेंटर चालू हो जाएगा।