फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहीदी पर्व पर उमड़ी आस्था, सजा गुरू का लंगर

शहीदी पर्व पर उमड़ी आस्था, सजा गुरू का लंगर

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहीदी पर्व पर उमड़ी आस्था, सजा गुरू का लंगर
शहीदी पर्व पर उमड़ी आस्था, सजा गुरु का लंगर
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव का श्रद्धा और संकल्पों के बीच मना पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिखों के पांचवें गुरु श्रीगुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनी बाग में रविवार को शहीदी पर्व पर भीड़ उमड़ी। यहां मीठा जल एवं गुरु का लंगर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
ग्रंथी ज्ञानी गगनदीप सिंह ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक माह से गुरुद्वारा साहब में अनवरत सुखमणि साहब का पाठ हुआ है। पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह ने बताया कि सिख इतिहास में सर्वप्रथम शहीदी श्रीगुरु अर्जुनदेव ने ही मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया। वे शहीदों के सरताज हैं। कार्यक्रम संयोजक जिला युवा सिख सेवा समिति अध्यक्ष सरदार सनम सिंह और हरदीप सिंह के संयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर सदर विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्रा, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रदीप सिंह ने योगदान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार सैकी सिंह, करण सिंह, इन्द्रपाल सिंह अमृत पाल सिंह, दीपू सिंह, कुलवन्त सिंह, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, पूरन सिंह, कमलसेन, नीरज, अनूप, जीत कुमार, साहेब सिंह, रजक, हरी सिंह ‘बब्लू’ महेन्द्र सिंह, राजेश चित्रगुप्त, अनूप खरे, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ सोनू पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, विपिन राय, रत्नाकर श्रीवास्तव, मो. इद्रीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed