{"_id":"5cfbfafdbdec22076402a434","slug":"15600176543-basti-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप ट्रैक पर फंसी बस, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप ट्रैक पर फंसी बस, टला हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप रेलवे ट्रैक पर फंसी बस
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से बीस मीटर पूरब अप ट्रैक पर बस फंस गई। हालांकि पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही बस को किसी तरह निकाल दिया। पुलिस ने बस चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
टिनिच शुक्ल गांव निवासी जगराम चौधरी के बेटे की शादी में बरात ले जाने के लिए बस आई थी। चालक पूर्वी केबिन से पहले मोड़ने के लिए बस को पीछे कर रहा था। तभी अप रेलवे ट्रैक पर चढ़कर वहीं फंस गई। संयोग ही था कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को किसी तरह हटवाया। चौकी प्रभारी चंद्रशेखर पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चालक नाजिर अहमद के खिलाफ एमबी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।