करैली गांव में चिकनपॉक्स की चपेट में आठ लोग, दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करैली गांव में एक परिवार करीब छह दिन से चिकनपॉक्स से पीड़ित है। परिवार इसे देवी का प्रकोप मानकर पूजा पाठ के सहारे काम चला रहा था। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो लोग डॉक्टर के पास पहुंचे। इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास को दी गई। इसके बाद अधीक्षक ने तत्काल डॉ. अजय शुक्ला के नेतृत्व में डॉ. उमैमा, अनुज सिंह, एएनएम माधुरी व गायत्री देवी की टीम को करैली गांव में जांच के लिए भेजा।
टीम ने जांच कर हालात का जायजा लिया। जिसमें किरन (35), सुनीता (25), गनेश (8), अर्चना (7), माया (7) रोहित (8), संजू (6) व नमी (5 वर्ष) पीड़ित पाए गए। सभी के शरीर पर फफले पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य टीम ने सभी को दवाएं देकर इसके इस्तेमाल करने और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी दवाएं दी गई।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ.विवेक विस्वास ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही फौरी तौर पर गांव मे मेडिकल टीम भेजी गई। पीड़ितों को दवाएं दी गई हैं। चिकन पॉक्स को कभी भी देवी का प्रकोप नहीं मानना चाहिए। इसको लेकर झाड-फूंक के चक्कर में न पड़ें। शरीर पर दाने या फफले उभरते ही डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
बरतें एहतियात
ऐसे मरीजों को पानी उबाल कर देना चाहिए। तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों के संपर्क में आने से भी बचाव करना चाहिए।