{"_id":"5c97a8bebdec2214530fa07a","slug":"151553443006-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को चाकू मारा, भाभी और मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को चाकू मारा, भाभी और मां को पीटा
Sun, 24 Mar 2019 09:26 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
knife
बभनान। घरेलू विवाद में भाई को चाकू मारकर छोटे भाई ने घायल कर दिया। झगड़ा छुड़ाने गई भाभी और मां भी हमला कर घायल कर दिया है। पीड़ित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सीमावर्ती गोंडा जिले के खोड़ारे थाने क्षेत्र के पिकौरा में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर मनकू ने भाई जयप्रकाश को चाकू मार दिया। जिससे जय प्रकाश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटों को झगड़ता देखकर छुड़ाने पहुंची मां और भाभी को भी मारा पीटा। जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़ित के परिजनों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत पहुंचाया। जहां जय प्रकाश की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी मनकू पुत्र राजकुमार मौके से भाग निकला। इस बावत थानाध्यक्ष आरपी सोनकर ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की सूचना पर डायल 100 घटनास्थल पर गई थी। अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।