फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम के लिए 11-49-27

सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम के लिए 11-49-27

Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम के लिए  11-49-27
सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम के लिए 8.71 करोड़ की मंजूरी
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थापित होगा सेंट्रल मेडिकल गैस पाइप लाइन सिस्टम
योजना के लिए शासन ने अवमुक्त किया 3.52 करोड़ की पहली किस्त
नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। जिला अस्पताल में संसाधनों की यूं तो कोई कमी नहीं है। जरूरत के सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अस्पताल में सेंट्रल मेडिकल गैस पाइप लाइन सिस्टम स्थापना के 8.71 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस मद में 3.52 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इस कार्य को वाराणसी की एक संस्था कराएगी। अगले वित्तीय वर्ष यानी मार्च 2020 तक योजना मूर्त रूप पाएगी।
जिला अस्पताल में अब तक ऑक्सीजन के लिए सिलेंडरों का प्रयोग होता है। इन सिलेंडर की आपूर्ति गोरखपुर व अन्य जिलों से ली जाती है। इस पर लाने ले जाने का खर्च भी होता है। जिला अस्पताल के उच्चीकरण योजना में सभी तीन सौ बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन का प्रस्ताव करीब छह माह पूर्व बना कर अस्पताल प्रशासन ने भेजा था। इस प्रस्ताव पर तमाम अध्ययन के बाद शासन ने मुहर लगा दी। योजना के लिए वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति देते हुए जिले को इस योजना में 3.52 करोड़ से ज्यादा की पहली किस्त भी भेज दी गई है। इस कार्य को कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज वाराणसी को दिया गया है। योजना में संबंधित संस्था सेंट्रलाइज सिस्टम के क्रियान्वयन को अस्पताल परिसर में एक संयंत्र स्थापित करेगी। इसी के माध्यम से सभी बेडों पर पाइप लाइन दौड़ा दी जाएगी। जरूरत पर मरीज को अपने ही बेड पर तत्काल ऑक्सीजन मुहैया करा दी जाएगी। योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि उच्चीकरण योजना के तहत अस्पताल को जरूरत के सभी संसाधनों से शासन लैस कराएगा। इसी के तहत सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम को मंजूरी दी गई है। उम्मीद है कि मार्च 2020 तक जिला अस्पताल के हर बेड पर सिस्टम मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य शिविर में सौ मरीजों का इलाज
चरकैला में स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को दी गईं दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। स्थानीय चरकैला कस्बा स्थित जेपी एकेडमी सुवरहा में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आये वरिष्ठ चिकित्सकों ने करीब सौ लोगों की जांच कर उपचार किया और निशुल्क दवा वितरित किया।

सुबह दस बजे से उक्त स्थान पर नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ जुनैद अहमद, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार गिरि, डॉ सैयद जुबेर, प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. फराह सैयद की टीम ने लोगों का उपचार किया। शिविर में माझा क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग लाभान्वित हुए। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गिरि ने कहा कि लोगों को सफाई और अपने खानपान के साथ दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही गीले कपड़े न पहनें, इससे त्वचा रोग की आशंका बढ़ जाती है। इस मौके पर प्रबंधक मनोज खरे, रामवृक्ष मिश्रा, प्रधान राम प्रसाद यादव, पवन खरे, शोएब रहमान, अंकित, दीपक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed