फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया आंबेडकर का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठियां आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका परिषद में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर अध्यक्ष रूपम मिश्र ने माल्यार्पण किया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब एक विधिवक्ता, अर्थशास्त्री व समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित समाज, मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि राष्ट्र के प्रति आंबेडकर जी का योगदान बहुमूल्य एवं उल्लेखनीय है। कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों को समाज कभी नहीं भूलेगा। इस दौरान वेद प्रकाश पांडेय, गिरीश सिंह, घनश्याम शुक्ला, शुभम शेखर, राजकुमार लाल, राजेंद्र राणा, विनोद पांडेय, दिलिप कुमार, संजय उपाध्याय, चिंटू मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य भी बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। कहा कि बाबा साहब के संकल्पों को पूरा करने के लिए सृजनात्मक संघर्ष जारी रखें। इस दौरान अजय कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद, रामशंकर निराला, मालती आर्य, गोविंद, बालकराम यादव, लाला यादव, झोमई प्रसाद गौतम, फूलचंद भारती, संतराम आर्य आदि मौजूद रहे। भीमराव अंबेडकर प्रचार समिति की ओर से मड़वानगर स्थित आंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस को शोक दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त वीके दोहरे ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने अशिक्षितों को शिक्षित बनाने का प्रयास किया था। कहा कि वह जानते ही थे शिक्षा के ही आधार पर मनुष्य की आर्थिक व सामाजिक उन्नति संभव है। डॉ. वीके वर्मा, एचआर वर्मा, कैलाशनाथ, रामऔतार, वीडी गौतम, राज कुमार, जगदीश वर्मा, श्रीराम, सुखचैन, अमित कुमार राना, सुधीर सिंह गौतम, उदयराज, राजेंद्र प्रसाद, राम पियारे, राम किशोर आदि ने श्रद्धांजलि दी। आंबेडकर महिला सुधार जन कल्याण समिति मड़वानगर की ओर धम्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया व प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान हृदय राम, दिनेश कुमार ,श्रवण कुमार, सुभाष, प्रभाकर, श्यामा देवी, मालती देवी, उषा देवी, दुर्गावती देवी, अमृता राव, अमिता राज, माधुुरी देवी सुनैना, पूजा देवी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं। राष्ट्रीय लोक दल ने भी कटेश्वर पार्क स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और बाबा साहब से जुड़ी बातों को साझा किया। इस़ दौरान अंकुरम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौधरी, शिवकुमार गौतम, बब्बू चौधरी, सुजित कुमार शुक्ला, लालचंद, अजय सिंह, शेर सिंह, फजलुर्रहमान वारसी, लालजी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन के महा नायक थेे डॉ. आंबेडकर
हर्रैया। संविधान निर्माता व सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। वक्ताओं ने समाज व देशहित में किए कार्यों की याद करते हुए सच्चा राष्ट्र भक्त व सामाजिक चिंतक बताया। सहराएं के एसडी चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश सचिव चंद्रमणि पांडेय ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बीआरसी पर हुए कार्यक्रम में शिक्षक ओम प्रकाश ने बाबा साहब को दूरदर्शी व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि संविधान निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। शोषित, निर्बल, वंचित वर्ग के अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। कार्यक्रम में अजय कन्नौजिया, दिनेश कुमार, अर्जुन प्रसाद, राम जी वर्मा, संतोष शुक्ला, गिरजेश बहादुर सिंह, योगेश कुमार सिंह, लालचंद्र, उमा नाथ द्विवेदी, सुधा पांडेय, निष्ठा सिंह, कोमल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने मनाया समरसता दिवस
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभाविप की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय छात्रा सह-प्रमुख उमा श्रीवास्तव रहीं। कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां परिवार का भाव दिखता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर एक सामान चेतना एवं भाव को समाज में लाना चाहते थे। विद्यार्थियों को डॉ आंबेडकर से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके अनुसरण से ही समाज में सामाजिक समरसता का भाव आ सकता है। प्रांत उपाध्यक्ष जेके शाही ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष समरसता दिवस मनाता है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलाम सिंह ने छात्राओं से समाज की त्रुटियों से ऊपर उठ कर समाज एवं देश के विषय में विचार करने की बात कही। छात्रा प्रमुख विजय लक्ष्मी, विभाग संगठन मंत्री राकेश, उत्कर्ष शुक्ल, राजमंगल सिंह, अजय, अमृतांश, यशवंत आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
बस्ती। कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस भवन पर कांग्रेसियों ने आंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया। प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार भारतीय जनमानस के लिए वरदान हैं। कहा कि आज समतामूलक समाज बनाने के लिए किए जा रहे सभी प्रयास बाबा साहब की सोच का नतीजा है। रामजियावन, अंकुर वर्मा, मोहम्मद रफीक खां ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों वंचितों का संविधान में अधिकार देकर सभी को बराबर का हक दिया। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष शिवशंकर व गुड्डू सोनकर ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर आर्थिक असमानता को समाज का अभिशाप मानते थे। अनिल भारती, गिरजेश पाल, कुंवर जितेद्र सिंह, आदित्य त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, रंजना सिंह, अतीउल्लाह सिद्दीकी, राजू कन्नौजिया, रामधीरज चौधरी, परवेज अहमद, देवानंद पांडेय, मुनीर अहमद, पवन वर्मा, अर्जुन कन्नौजिया, पंकज द्विवेदी, कर्मवीर, शुभम गोड़, रूपेश पांडेय, अलीम अख्तर, छम्मनदास लखमानी, छोटेलाल तिवारी आदि मौजूद रहे।


प्रगतिशील सपा लोहिया ने मनाया काला दिवस
बस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मना कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोहिया कांप्लेक्स पर एकत्रित हुए और आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकारें संविधान की रक्षा में विफल रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामजन्म भूमि विवाद न्यायालय में लंबित है। कुछ लोगों ने अतिवाद में इसे कलंकित कर दिया। इसका दंश आम जनता झेल रही है। पार्टी नेता डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेेने का परिणाम सदैव गंभीर होता है। इसे बुलंदशहर की घटना से समझा जा सकता है। यह अच्छा होगा राम जन्मभूमि प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार किया जाए। इस मौके पर एबादुल हक, विजय यादव, सुरेश यादव, देवनाथ यादव, सदावृक्ष तिवारी, बाल गोविंद यादव, भोलू अंसारी, सूर्यमणि यादव, पप्पू यादव, दुर्गेश यादव, राजेश सिंह राजू, गिरजेश कसौधन, अमित शर्मा, अताउल्ला, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed