फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नरहरिया पीएचसी पर बच्चों ने पी रोटावायरस

नरहरिया पीएचसी पर बच्चों ने पी रोटावायरस

Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नरहरिया पीएचसी पर बच्चों ने पी रोटावायरस
नरहरिया पीएचसी पर बच्चों ने पी रोटावायरस
विज्ञापन

एडी हेल्थ व सीएमओ ने पिलाई पांच बूंद की पहली खुराक
जिले में रोटा वायरस वैक्सीन का शुुुुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नवजात को निमोनिया से सुरक्षा के लिए जिले में बुधवार से रोटा वायरस वैक्सीन पिलाने का क्रम शुरू हो गया। नरहरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एडी हेल्थ डॉ. रंगजी द्विवेदी व सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने नवजातों को वैक्सीन की पहली खुराक पिलाई।
निमोनिया की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जिले में 18 हजार वॉयल रोटा वायरस वैक्सीन की आपूर्ति की है। इसका शुभारंभ मंगलवार को लखनऊ से हुआ था। इसी क्रम में बुधवार से इसकी शुरुआत जिलों में की जानी थी। नरहरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सादे समारोह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन नवजातों को वैक्सीन की खुराक दी गई। एडी हेल्थ ने बताया कि निमोनिया से बचाव के लिए डेढ़ माह में पहली ढाई माह में दूसरी तो साढ़े तीन माह में तीसरी खुराक दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को लेकर भी महिलाओं से चर्चा हुई। इस मौके पर प्रभारी डॉ. आरपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. हर्षित, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय, बीएन मिश्र, रवि कुमार श्रीवास्तव, सचिन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोटावायरस वैक्सीन का हुआ शुभारंभ
गौर। नवजातों को निमोनिया से बचने के लिए सरकार ने पहली बार स्वास्थ्य केंद्रों पर रोटावायरस वैक्सीन का शुभारंभ बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर डॉ अमरजीत चौरसिया एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम आसरे सरोज ने शिशु को दवा पिलाकर किया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामआसरे सरोज ने बताया कि प्रदेश में पहली बार सरकार ने रोटावायरस वैक्सीन का शुभारंभ किया है। इसके तहत पहली खुराक डेढ़ माह उसके बाद ढाई माह फिर साढ़े तीन माह पर दी जाएगी। इस मौके पर यूनिसेफ गुलजार त्यागी, सीडीपीओ निशा, एएनएम दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed