{"_id":"59c4005c4f1c1b9c688b5b7d","slug":"151506017372-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
बस्ती।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से विभिन्न मांगों पर बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। डीएम कार्यालय परिसर के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के तहत दो सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से दिया गया।
एसडीएम से मिलकर जिला अध्यक्ष ने समस्याओं के समुचित समाधान की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखें। प्रदेश सरकार को आज नहीं तो कल मानदेय वृद्धि करना ही होगा। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर धरना चलता रहेगा। धरने को ममता चौधरी, शकुन्तला, चन्द्रावती, इन्द्रावती देवी, नीता देवी, आशा देवी, रेखा देवी, एनएच अजनबी, उषा गुप्ता, प्रभावती चौधरी, इन्दिरा चौधरी, जोड़ावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने संबोधित किया। इन लोगों ने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार मिले। सरकार वायदा करने के बावजूद अब उसे पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुड़िया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र, विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय आदि शामिल रहीं।