फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1509 report negative

1509 कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
1509 report negative
1509 कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

लगातार 38वें दिन भी जिले में नहीं मिला है कोई मरीज, सक्रिय केस शून्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में 1509 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज ने जारी की है। इसमें सभी निगेटिव मिले हैं। ऐसा लगातार 38वें दिन हुआ है जब कोई नया कोविड का मरीज सामने नहीं आया है।

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार के अनुसार वर्तमान में जिले में कोई सक्रिय केस नहीं है। यहां जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11,714 है। इसमें से 11,384 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमण से 330 की मौत हो चुकी है। अब भी 2814 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिला पूरी तरह से कोविडमुक्त हो चुका है। कोरोना जांच के लिए अब तक जिले में आठ लाख 14 हजार 383 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आठ लाख 11 हजार 569 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें सात लाख 99 हजार 855 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। वहीं, कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से 1720 सैंपल लिए गए। इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में कोविड जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस व स्टेशन परिसर से भी यात्रियों के सैंपल लिए गए। सीएमओ ने कहा है कि अभी कोविड से बचाव के लिए नियमित मास्क लगाना होगा। कहीं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर जाएं तो कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed