{"_id":"60eb2f028ebc3e3af116576e","slug":"15-nominated-including-bjp-candidate-on-charges-of-firing-sabotage-at-the-time-of-nomination-basti-news-gkp401487930","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के समय फायरिंग, तोड़फोड़ के आरोप में भाजपा प्रत्याशी समेत 15 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के समय फायरिंग, तोड़फोड़ के आरोप में भाजपा प्रत्याशी समेत 15 नामजद
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन करने से रोकने, फायरिंग और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी समेत 15 नामजद तथा कुछ अज्ञात पर रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया है।
निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के पति तालेवन यादव की तरफ से तहरीर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार उर्फ सोनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन रोकने की नीयत से प्राण घातक हमला किया। असलहा लहराते और फायरिंग की। उनके और उनकी पत्नी तथा समर्थकों पर गोलियां चलाई गईं। दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के मुताबिक आरोपितों की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि तालेवन यादव निवासी सेमरा मुस्तहकम थाना दुबौलिया की तहरीर पर विनय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह प्रधान गौसपुर, भानुप्रताप सिंह, दिलीप यादव, प्रवीन कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ लल्लू, रणजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गतिबहादुर सिंह पूर्व प्रधान खुशहालगंज, विभोर सिंह, अंकुर सिंह निवासी खुशहालगंज, सुरेंद्र सिंह निवासी विशुनदासपुर और कुछ अज्ञात के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।