{"_id":"67ae437984acb9846a0a0d09","slug":"15-lakh-rupees-fraud-by-giving-false-assurance-of-arrest-in-dubai-through-ai-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131957-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एआई के जरिये दुबई में गिरफ्तारी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एआई के जरिये दुबई में गिरफ्तारी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी
Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साइबर अपराधियों ने दुबई में नौकरी कर रहे भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर उसकी बहन से डेढ़ लाख रुपये क्यूआर कोड की मदद से अपने खाते में मंगा लिए। बाद में उसे पता चला कि भाई सही सलामत है और कॉल उसकी आईडी हैक कर ली थी।
लालगंज पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों पर उनके मोबाइल नंबर और आईडी के आधार पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
जांच में पता चल रहा है कि एआई की मदद से आवाज बदलकर अपराधियों ने झांसा दिया। लालगंज क्षेत्र के कुरमौल निवासी अनुराधा शुक्ला पत्नी सूरज शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका भाई कुलदीप तिवारी तीन साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। उनके और भाई के बीच बैंक खाते के माध्यम से लेन-देन होता रहा है। चार फरवरी की दोपहर दो बजे उनके पास फोन आया।
फोन करने वाले शख्स ने खुद को कुलदीप बताते हुए कहा कि मुझे यहां गिरफ्तार कर लिया गया है। क्यूआर कोड भेज रहा हूं, चार लाख रुपये भेज दो। उन्होंने एक लाख 50 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। भाई के बारे में जब दुबई में रह रहे एक रिश्तेदार से मदद मांगने के लिए बात की तो उन्होंने बताया कि उनके भाई की सोशल मीडिया की आईडी हैक हो गई है।