फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार

गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार

Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार
गर्मी और चुनाव के लिए विद्युत निगम तैयार
विज्ञापन

एचटी लाइन से पोलिंग स्टेशनों को जोड़ा गया
मार्च अंत तक 19000 पोल लगाए जाने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोक सभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी विभाग इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं। विद्युत निगम ने भी कमर कस ली है। नए ट्रांसफार्मर लगवाने और उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के साथ ही जिन बूथों पर विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उन्हें भी बिजली मुहैया कराई जा रही है। इसी के साथ ही गर्मी में ओवर लोडिंग के समस्या से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिले में विद्युत निगम की ओर से 656 पोलिंग स्टेशनों का विद्युतीकरण कराया गया। यहां एचटी लाइन के जरिए इन केंद्रों को बिजली से जोड़ा जाएगा। इससे 2235 पोलिंग बूथ रोशन होंगे। इसी के साथ ही सौभाग्य योजना के तहत 196 करोड़ की लागत से 19000 पोल, 442 परिवर्तक स्थापित किया गया है। साथ ही 80 किलोमीटर तक 11 केवी लाइन, 219 किलोमीटर एलटी लाइन लगाई गई है। विद्युत निगम का दावा है कि मार्च के अंत तक व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 28000 पोल व 152 परिवर्तक, 250 किमी 11 केवी लाइन व 1100 किमी एलटी लाइन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 185 करोड़ की लागत से 66300 पोल, 493 किमी 11 केवी एचटी लाइन, 1583 किमी एलटी लाइन व 4224 विद्युतीकरण किया गया।
विज्ञापन


656 पोलिंग बूथों का विद्युतीकरण: अधीक्षण अभियंता
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, बताया कि जिले में 656 ऐसे पोलिंग स्टेशन थे, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ था, इनका विद्युतीकरण कराया गया। बताया कि गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए नए ट्रासफार्मर लगवाए गए हैं, और पुराने तारों की जगह प्लास्टिक कोटेड तार लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
वोट के लिए नोट या प्रलोभन दें तो डॉयल करें 1950
अचानक सोनहा थाने पहुंचे आईजी आशुतोष कुमार
चुनाव रजिस्टर, शस्त्र और आगंतुक रजिस्टर की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। लोकतंत्र के महोत्सव में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अफसरों का औचक निरीक्षण शुरू हो गया है। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार अचानक सोनहा थाने पहुंच गए। चुनाव रजिस्टर, शस्त्र एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की। कहा कि क्षेत्र में कोई भी मतदाताओं को प्रलोभन देने की सूचना हो तो 1950 डॉयल करने की जानकारी दें। जिससे तत्काल कार्रवाई हो सके।
शनिवार दोपहर बाद पहुंचे आईजी ने शस्त्र जमा होने की भी जानकारी ली। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 1068 लोगों को पाबंद किया गया है। चुनाव को सकुशल सम्पंन कराने को दिशा निर्देश देते हुए आईजी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक करें कि किसी भी पार्टी के लोग अगर क्षेत्र में वोट के लिए रुपये या अन्य प्रलोभन देते हैं तो 1950 पर डॉयल करें। 15 मिनट के अंदर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में भी जानकारी ली है। जिसके बाद बैरक, भोजनालय, हवालात का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस लिंक पर प्रेषित की जाने वाली प्रतिदिन की सूचनाओं के बारे में भी पूछताछ की। अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर के अलावा थाना परिसर में साफ सफाई का भी जायजा लिया। आरक्षी बैरक के बाद शौचालय की साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक को दिशानिर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का जांच करें। कहीं भी असुविधा हो तो संबंधित लोगों को अवगत करा दें। जिससे चुनाव के दिन लगाई गई ड्यूटी में कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो। थाना व क्षेत्र के समस्याओं के बारे में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने अवगत कराया।

फोटो
सुरक्षा बलों ने मार्च किया
परशुरामपुर, छावनी और पैकालिया में सुरक्षा का अहसास कराया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोक सभा चुनाव-2019 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और सुरक्षाबल के जवान गांव और कस्बे में पहुंच रहे हैं। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ ही मतदान करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर शमशेर बहादुर सिंह और एसएसबी जवानों ने क्षेत्र में मार्च किया। 13 दरोगा, 06 हेडकांस्टेबल, 22 कांस्टेबल, चार महिला सिपाही और एसएसबी की एक प्लाटून कस्बे के अलावा शृृंगीनारी, नारायणपुर, रोहदा आदि स्थानों पर मार्च करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष छावनी यशवंत सिंह, छह दरोगा, 23 पुलिसकर्मियों और एसएसबी के जवानों संग अमौड़ा, छावनी, पचवस, मलौलीगोसाई, विक्रमजोत, कवलपुर, नगराबदली आदि स्थानों पर मार्च किया। आम जनमानस में चुनाव के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, पैकोलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार भी दो उप निरीक्षक, सात पुलिस कर्मियों और एक प्लाटून केंद्रीयबल के साथ गढ़हा दल थमन, सरनागी, कीर्तिपुर, दौलतपुर, भीटीमिश्र आदि स्थानों लोगों को निर्भीकता के साथ मतदान करने का संदेश दिया। लोग चुनाव आयोग की सक्रियता और निष्पक्ष मतदान कराने की प्रतिबद्धता पर बातें करते रहे।


फोटो
अधिवक्ताओं को दी ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी
भानपुर तहसील में ईवीएम काउंटर स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय के सामने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम काउंटर स्थापित किया गया है। जहां शनिववार को एसडीएम ने बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं को वोटिंग की जानकारी दी गई।

एसडीएम राजेश सिंह ने वोटिंग प्रक्रिया समझाने के लिए एक अलग काउंटर स्थापित कराया है। जहां जिम्मेदारों की निगरानी में मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने और वीवीपैट मशीन में छपने वाली पर्ची को दिखाकर मतदान प्रक्रिया समझाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं को जानकारी दी गई। साथ ही एसडीएम की मौजूदगी में मतदान के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। एसडीएम ने बताया कि काउंटर पर मशीन के साथ ही एक रजिस्टर भी रखा गया है। मतदान प्रक्रिया के तहत लोगों के हस्ताक्षर करने के बाद ही ईवीएम व वीवीपैट मशीन के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर अधिवक्ता लोक नाथ उपाध्याय, राजेश द्विवेदी, केपी सिंह, जगप्रसाद पाण्डेय, राजेश कुमार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed