फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.... भद्रा रहित बेला में आज होगा होलिका दहन

फोटो.... भद्रा रहित बेला में आज होगा होलिका दहन

Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो.... भद्रा रहित बेला में आज होगा होलिका दहन
फोटो....
विज्ञापन

भद्रा रहित बेला में आज होगा होलिका दहन
ज्योतिषी विद्वानों ने बताया निशा मुख दहन फलदायी
2664 स्थान पर होलिका दहन होगा,निगरानी हुई सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अबकी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के शुभ योग में होलिका दहन करने का अवसर पाकर धर्मावलंबी फूले नहीं समा रहे। ज्योतिषी महत्व वाले इस पवित्र मुहूर्त में प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन निशा मुख का योग भी है, जिसे विद्वानों ने विशेष शुभ फलदायी माना जा रहा है। होलिका दहन के समय भद्रा के बाद शुभ-अमृत की बेला में करना शुभ रहेगा।
आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री के मुताबिक 20 मार्च बुधवार को रात 08 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 34 मिनट तक होलिकादहन का सर्वाधिक मांगलिक अवसर रहेगा। आधिकारिक तौर पर जिले के 2664 स्थान पर होलिका दहन की रिपोर्ट है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। एसपी पंकज कुमार का कहना है कि इस बार आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के कारण कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता। आयोग एवं स्थानीय प्रशासन के त्योहार संबंधी निर्देशों का अक्षरश: पालक किया जाएगा। उल्लंघन करने पर उचित दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


होलिका की सामग्री
गोबर के बड़े (पूजा के बाद होली में डालने के लिए), गोबर, एक लोटा जल या गंगाजल, फूल मालाएं, कच्चा सूत, पंचोपचार (पांच प्रकार के अनाज जैसे नए गेहूं और अन्य फसलों की बालियां), रोली, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल, बड़ी-फुलौरी, मीठे पकवान या मिठाइयां और फल होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी तरह का विवाद न हो।
पुराने विवाद त्योहार के समय न कुरेदें।
कहीं भी कोई नई परम्परा न डाली जाए।
निर्धारित समय पर ही होलिका जलाएं।
इस तरह रंग न खेलें जिससे किसी को परेशानी हो।
छोटी से छोटी सूचना कंट्रोल रूम या थाने में दी जाए।
चलती बाइक सवारों पर रंग न फेका जाए।
अपरिचित या बीमार को रंग लगाने से परहेज करें।

21-22 को बंद रहेंगी दुकानें
जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी ने आबकारी अधिनियम की धारा-59 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया कि सभी देशी/विदेशी मदिरा/बियर के लाइसेंसी दुकानें बंद रहेंगीं। मॉडल शाप, भांग की दुकानें भी 20 मार्च तथा 21 मार्च 2019 को पूर्णत: बन्द रखी जाएंगी। डीएम डॉक्टर राजशेखर ने बताया कि उक्त बंदी के लिए संबंधित अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed