{"_id":"5c3f7644bdec22731e1abd30","slug":"141547662916-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में मांगे गए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में मांगे गए सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
निर्माणाधीन शुगर मिल परिसर में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक बुधवार को निर्माणाधीन शुगर मिल परिसर में हुई। जनता से सुझाव मांगें गए।
बुधवार को दिल्ली और लखनऊ से आये प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मार्तेंद्रव प्रताप सिंह ऊर्फ छोटू ने शुगर मिल से निकलने वाले पानी के बारे में पूछा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सलाहकार पीएन सिंह सिसोदिया ने बताया कि शुगर मिल से निकलने वाला पानी पूरी तरह उपयोगी होगा। किसानों से अनुबंध किया जाएगा। उनकी मांग पर ही शुगर मिल से पानी छोड़ा जाएगा। वैज्ञानिक डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि गंदे पानी को एकत्रित कर उसे शुद्ध किया जाएगा। चीनी मिल से निकलने वाले मड को प्रेस कर उससे कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। जीएम आरपी सिंह ने बताया कि 42.48 एकड़ भूमि मे से 15.6 एकड़ भूमि का दायरा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र होगा। 366 करोड़ से निर्मित होने वाली मिल में से 15 करोड़ प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में खर्च होगा।
प्रधान प्रबंधक एमके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि परियोजना स्थल भूंकपीय क्षेत्र चार के अंतर्गत आता है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण एसबी सिंह ने बताया कि 150 टीपीडी प्रेस मेड निकलेगा, जिसे किसानों को दिया जाएगा। शुगर मिल से निकलने वाली राख (31मीट्रिक टन) को किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक अभियंता विजय ने बताया कि प्लांट में ताजा पानी का कम उपयोग किया जाएगा। बरसात के पानी का संग्रहण किया जाएगा। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि शुगर मिल निर्माण ही शहीद किसानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पिछली सरकारों ने मुंडेरवा मिल पर बस राजनीति ही की है। अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने कहा कि शुगर मिल निर्माण से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। पर्यावरणविद भूनेश्वर पांडेय ने कहा कि ग्रीन लैड में नीम, पीपल, पाकड़, बरगद, तुलसी का पौधारोपण होगा। गन्ना समिति के चेयरमैन दीवान चंद्र पटेल, भाजपा नेता रवि श्रीवास्तव, केन मैनेजर मुनिश भारद्बाज के अलावा सुरेश चौहान, नवीन शुक्ल, सुनील कुमार, मनीष श्रीवास्तव, अजय पांडेय, अविनाश श्रीवास्तव, विनोद राय, विश्वजीत पाल, भाकियू नेता शोभाराम ठाकुर मौजूद रहे।