{"_id":"59972c944f1c1b72658b47df","slug":"141503079572-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटो... सबने ली शपथ: न करेंगे गंदगी,न ही करने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटो... सबने ली शपथ: न करेंगे गंदगी,न ही करने देंगे
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शपथ ली, गंदगी करेंगे न करने देंगे
बस्ती।
उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को स्वच्छता जागरूकता महा अभियान का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से आगाज हुआ। खचाखच भरे सभागार में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की मौजूदगी में जिले भर से आए ग्राम प्रधानों, जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा नगर पालिका क्षेत्र के सभासदों, स्वच्छताग्राहियों ही नहीं बल्कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और छात्राओं ने भी हाथ आगे कर स्वच्छता की शपथ ली।
सबने कहा कि घर-पड़ोस, कार्यस्थल, धर्मस्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, पर्यटन स्थलों, सड़कों अन्य सार्वजनिक स्थलों समेत नदियों और तालाबों को साफ रखेंगे। न खुद गंदगी करेंगे न औरों को करने देंगे। शपथ ली कि सरकार की स्वच्छता जागरूकता पहल का हिस्सा बनकर स्वच्छ और उन्नत समाज के निर्माण में सहयोग करेंगे। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुप्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शालिनी नाथ, शेफाली गुप्ता, रेशमा खातून, प्रीति गुप्ता और शुंबुल ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मानवी सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण पांय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रधानाचार्य नीलम सिंह, नीलोफर उस्मानी, डॉ. मणि शंकर त्रिपाठी, डॉ. अरुण सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. संजय सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष महेंद्र सिंह के अलावा प्रिया पांडेय, दिव्या वर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, शबनम यादव, कविता श्रीवास्तव, सत्येंद्र पांडेय, सबीहा मुमताज, शशिकला, डॉ. पद्मश्री के अलावा अन्य तमाम शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान कपींद्र सिंह, हरिनारायण उर्फ मुन्ना सिंह, आशीष कुमार सिंह, नरायनपुर के बीडीसी सदस्य धीरेंद्र पांडेय, जसईपुर के राज कुमार शुक्ल आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
10 प्रधानों को मिले प्रशस्तिपत्र
स्वच्छता/शौचालय निर्माण में अपने गांव को जिले में अव्वल लाने वाले 10 प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 लोगों को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिए गए। गांव को ओडीएफ में अव्वल लाने वाले प्रधानों ने अपनी टीम के साथ प्रेजेंटेशन देकर लोगों को प्रेरित किया।
सीडीओ बोले, बदल रही सोच
स्वच्छता जागरूकता पहल का जनपद वासियों को हिस्सा बनाते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए देश में अनेक योजनाएं चलाई गईं जो व्यक्ति विशेष तक सिमट कर रह गईं। अब सोच बदली है और लोगों को फर्क समझ में आ चुका है। इसलिए ज्यादा कुछ न करके सिर्फ अलख जगाने भर से गांव-गांव स्वच्छ बनाए जा सकेंगे। लघु कथाओं के जरिए भी सीडीओ ने मौजूद जन प्रतिनिधियों खासकर उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं को प्रेरित करने का प्रयास किया। एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगर पालिका डॉ. आरपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ गोपालजी ओझा, डीआइओएस बृजभूषण मौर्य ने भी बच्चों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि ने की अमर उजाला की बड़ाई
स्वच्छता महा अभियान के जरिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे अमर उजाला की इस पहल की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भी कहा कि जब किसी महा अभियान की ध्वजवाहक प्रिंट मीडिया बनती है तो उसकी कामयाबी निश्चित हो जाती है। डीआइओएस, ईओ नगर पालिका, प्रधानाचार्य आदि ने भी इस कदम को मील का पत्थर बताया।
एकांकी से बालिकाओं ने रिझाया
कार्यक्रम के दौरान जीजीआइसी की बालिकाओं ने एकांकी के माध्यम से स्वच्छता अभियान को लेकर बरते जा रहे दोहरे मापदंड को इतने करीने से प्रस्तुत किया कि पूरे हॉल में लोग भावविभोर हो गए। बालिकाओं ने प्रदूषण, बीमारी, पर्यावरण आदि का गेटअप बनाकर यह बताने की कोशिश की कि जो भी कोशिश की जा रही है, उसमें दिखावा ज्यादा है। पूर्णिमा श्रीवास्तव और कविता वर्मा के निर्देशन में छात्रा रश्मि सिंह, नवसीन, उन्नति शुक्ला, साक्षी त्रिपाठी, कविता यादव, तान्या त्रिपाठी, शिवानी वरुन, नूरी खातून, जीनत फातिमा और शिखा ने अभिनय किया। इंद्रा श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, कल्पना गोना का विशेष योगदान रहा।
आज महरीखांवा में अभियान
स्वच्छता जागरूकता पहल के तहत शनिवार को महरीखावां में नगर पालिका की टीम के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह खुद मौंके पर रहेंगे।
शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए
बस्ती। स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला में जिन शौचालय के लाभार्थियों को सीडीओ की ओर से स्वीकृति पत्र दिए गए उनमें ग्राम भादी बुजुर्ग की रेखा, शकरूनिशा, बजरंगी, शाह मोहम्मद, अनिल कुमार और ग्राम पिपरा राम किशुन के धनदेवी, हरभरन, ध्रु जायसवाल, सुभावती, राम प्रीत, गायत्री, जगभरन, संगीता व रग्घु के नाम शामिल हैं। इस मौके पर जिला समन्वयक स्वच्छता राजा शेर सिंह और प्रधान मिथिलेश कुमार और अनिरुद्ध श्रीवास्तव और पंचायत सेक्रेटरी आरपी सिंह मौजूद रहे।