फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1565 हैंडपंप दे रहे हैं दूषित पानी

1565 हैंडपंप दे रहे हैं दूषित पानी

Thu, 10 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
1565 हैंडपंप दे रहे हैं दूषित पानी
बस्ती। जिले के 1565 इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले काफी दिनों से दूषित पानी दे रहे हैं। इनमें सौ से अधिक हैंडपंप सरकारी स्कूलों के खराब हैं। जलनिगम की रिपोर्ट के मुताबिक इन हैंडपंपों को रिबोर करने की आवश्यकता है। इसके लिए चार करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपये की आवश्यकता है। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि नये नियम के तहत ग्राम पंचायतों में खराब होने वाले हैंडपंपों के मरम्मत से लेकर रिबोर तक के कार्य ग्राम निधि से होगा। पहले यह कार्य जलनिगम के जिम्मे था। बताया कि सभी बीडीओ को ग्राम निधि से हैंडपंप को रिबोर कराने के आदेश दिए गएं हैं। साथ ही किन-किन ब्लॉक क्षेत्र में कितने हैंडपंप रिबोर करने लायक है इसकी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

सरकारी व्यवस्था का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के लोग और स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। इस नई वित्तीय वर्ष से जब से हैंडपंपों के मरम्मत और रिबोर करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई, तब से एक भी हैंडपंप रिबोर नहीं हुए। कई पंचायतों को तो अभी तक इस नई व्यवस्था की जानकारी ही नहीं है। जिसको है भी वह इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। रिबोर न होने से सबसे अधिक नुकसान स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को उठाना पड़ रहा है। स्कूल के हेड मास्टर से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए से दूषित पानी देने की रिपोर्ट कर रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं होती। सीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतें चाहे तो रिबोर कार्य खुद अपने संसाधन से करा सकती है। अगर कोई नहीं कराना चाहता तो वह जल निगम से करवा सकता है, इसके लिए उसे ग्राम निधि प्रथम से 28 हजार रुपये देना होगा। एक प्रधान का कहना है कि प्रधान और सेक्रेटरी रिबोर कराने में धन नहीं व्यय करना चाहती, क्यों कि इसमें उन्हें कमीशन नहीं मिलेगा। पंचायतें वहीं कार्य कराने में रूचि रखती है जिनमें उन्हें आर्थिक लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed