फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 person found corona positive

जिले में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस मिले

Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
14 person found corona positive
जिले में 14 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। जिले में बृहस्पतिवार को 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 88 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से 13 लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 1005 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर इसकी पुष्टि की है। बताया है कि जिले में अब संक्रमण की गति धीमी हो गई है। तीसरी लहर में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सभी पहले से बीमार थे। सभी सामान्य कोविड-19 संक्रमण के केस हैं। जिले में कहीं कोई गंभीर संक्रमित नहीं मिला है।

संक्रमितों को होम क्वारंटीन करने के बाद उन्हें कोरोना किट देकर घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है उन्हें कहीं भी आने जाने की छूट है, मगर कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में उन्हें पालन करना होगा। विदेश अथवा गैर प्रांतों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइड लाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed