फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 Namjad At Tahreer

नर्सिंग होम, बुलेट व सोना न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने में 14 नामजद

Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
14 Namjad At Tahreer
नर्सिंग होम, बुलेट व सोना न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने में 14 नामजद
विज्ञापन

बस्ती। दहेज में बुलेट व तीन तोला सोना न देने और नर्सिंग होम खुलवाने की बात को लेकर विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के अलग-अलग दो मामलों में महिला थाने की पुलिस ने 14 आरोपितों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बुलेट और सोना न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में रोली पुत्री जगदीश दुबे निवासिनी मलौली दुबे थाना छावनी ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पति शेषमणि दुबे, सुभाष दुबे, मालती देवी, रोहित दुबे, शिक्षा दुबे, अशोक पाठक निवासी बैजलपुर थाना नबाबगंज जनपद गोंडा व अन्य समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। एक अन्य मामले में दहेज में नर्सिंग होम खुलवाने को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़िता गुंजन पांडेय हाल मुकाम/मायका राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के पीछे विशुनपुरवा गांधीनगर थाना कोतवाली ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके ससुराल के लोग उसके पिता से नर्सिंग होम खुलवाने का दबाव डाल रहे थे। ऐसा न कर पाने की वजह से उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति डॉ. मनीष कुमार पांडेय, शशि किरन पांडेय, मीनू पांडेय, नीतू पांडेय निवासी उत्सव इंदिरानगर (ईस्ट) निकट सैंथवार माल सभागार थाना रामगढ़ ताल गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed